Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP: “15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, फिर देखते हैं”, नूंह-मेवात दंगों पर युवक ने किया भड़काऊ पोस्ट, इलाके में फैला तनाव!

Sambhal: पुलिस ने मुख्य आरोपी जुनैद सहित तीन युवकों के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी और माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.

भड़काऊ पोस्ट में गिरफ्तर युवक (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: हरियाणा के नूंह-मेवात में हुए दंगों के बाद से नफरत फैलाने वालों को एक मौका मिल गया है. हिंसा के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट कर रहे हैं.  उत्तर प्रदेश के संभल जिल में एक युवक ने नूंह-मेवात में हुई हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा और भड़काऊ ऑडियो पोस्ट किया. जिसके बाद दो समुदायों के बीच में माहौल तनावपूर्ण हो गया. हालांकि पुलिस की सतर्कता की वजह से बात संभल गई और कोई भी घटना होने से बच गई. पुलिस ने 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला बनियाठेर थाना इलाके के भुलाबई गांव का है. यहां के निवासी जुनैद ने हरियाणा की हिंसा पर एक फेसबुक पर पोस्ट किया. इसकी वजह से माहौल बिगड़ते बिगड़ते बच गया. इसने अपने पोस्ट में लिखा कि, “15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, फिर देखते हैं किसमें कितनी हिम्मत है.”

युवक का जैसे ही यह पोस्ट गांव के लोगों तक पहुंचना शुरू हुआ तो दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. दोनों की पक्षों के बीच में तनातनी हो गयी. गांव के अलग-अलग समुदाय के युवकों ने टिप्पणी भी शुरू कर दी. वहीं कुछ गांव वालों ने इसकी शिकायत बनियाठेर थाने मे जाकर कर दी. उन्होंने अपने तहरीर में कहा कि यह यहां नूंह, मेवात जैसे दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची और एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भगोड़ा घोषित, पुलिस ने घर के बाहर लगाया नोटिस

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी जुनैद सहित तीन युवकों के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी और माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. इसके अलावा कुछ दूसरे लोगों को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि वे नामजद हैं, पुलिस ने कुल 14 युवकों को गिरफ्तारी किया है.

इलाके में शांति कायम

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद का कहना कि भड़काऊ पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने अलग-अलग समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इलाके में शांति व्यवस्था कायम है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest