Bharat Express DD Free Dish

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “भारत भारती” ने की राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के अभियान की शुरुआत

Sardar Vallabhbhai Patel 150th Jayanti: ‘भारत भारती’ ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान शुरू किया. इसकी शुरुआत श्रीनगर से हुई, जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

'Bharat Bharti' Launches Nationwide 'Unity in Diversity'
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नई दिल्ली: 23 अक्टूबर, 2025: राष्ट्रीय एकता में अनेकता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाते हुए “भारत भारती” ने एक ऐतिहासिक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय सद्भावना, सांस्कृतिक एकजुटता और एकता के संदेश को बढ़ावा देना है. अपने 7 दिवसीय प्रवास अभियान की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हुई, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगन्नाथ कुंजबिहारी स्वाईन और उत्तर भारत क्षेत्र के प्रभारी मोहम्मद इरफान अहमद ने किया.

562 रियासतों के एकीकरण में पटेल की थी अहम भूमिका

दरअसल, यह विशेष प्रवास यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की अखंड भारत के लिए की गई सेवाओं को याद करने और 562 रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करने एवं उनकी 150वीं जयंती के कार्यक्रमों के लिए आयोजित की गई थी. इस संबंध में इरफान अहमद ने बताया कि इस विशेष अभियान की अवधारणा इसी वर्ष केवड़िया स्थित स्टैचू आफ़ यूनिटी गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय अधिवेशन में प्रस्तुत की गई थी, जहाँ 150 विश्वविद्यालयों और प्रमुख शिक्षण संस्थानों, आईआईटी, आईआईएम और भारत के 150 प्रमुख शहरों में आरएसएस भारत भारती द्वारा राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया था. इसका उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को उजागर करना और युवाओं में एकता को बढ़ावा देना है, ताकि शैक्षणिक परिसरों में ‘मिनी भारत’ की झलक दिखाई दे.

31 अक्टूबर को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

प्रवास के दौरान शेर-ए- कश्मीर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (सुकास्त) श्रीनगर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर नजीर गनई सहाब से एक भारती श्रेष्ठ भारत के प्रोग्राम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, चर्चा में उन्होंने सहमति जताई और 31 अक्टूबर को भव्य-दिव्य कार्यक्रम करने की उन्होंने सहमति प्रदान की.

कश्मीर यूनिवर्सिटी की उपकुलपति प्रोफेसर नीलोफ़र ख़ान साहिबा, रजिस्ट्रार और डीन स्टूडेंट वेल्फेयर आदि से भी मुलाक़ात हुई उन्होंने मार्च में कार्यक्रम करने की सहमति प्रदान की. हालाँकि, जम्मू दौरे के दौरान भारत भारती की अग्रणी टीम ने महत्वपूर्ण शैक्षिक हस्तियों, सरकारी अधिकारियों और सामाजिक नेताओं से भी मुलाकात की. श्रीनगर प्रवास के दौरान जम्मू कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर इन एकता कार्यक्रमों के परिणामों से भी अवगत कराया, उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए पूर्ण समर्थन और स्वयं भी रहने का आश्वासन दिया. कश्मीर टीम में एडवोकेट सिबगत ख़ान, आईएफएस अधिकारी इरफ़ान अली शाह, रोज़ा शाह, डॉक्टर फ़य्याज भट्ट आदि भी साथ रहे.

इन शख्सियतों की मौजूदगी में हुई बातचीत

जम्मू प्रवास के दौरान जम्मू समन्वयक पवन विवेक और सांस्कृतिक समन्वयक आरसी शर्मा, कुलभूषण मल्होत्रा, ओपेंद्र शर्मा, दिनेश रैना, सुनील राजपूत, नेहा राजपूत वगैरह की टीम ने आईआईटी जम्मू के निदेशक डॉ. मनोज गौर, कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रगति कुमार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी सहाब, क्लस्टर विश्वविद्यालय के उपकुलपति चन्द्रशेखर, डीन एवं परीक्षा नियंत्रक रणविजय सिंह आदि से भी समन्वय करने की चर्चा की.

बहरहाल, इस सक्रिय टीम ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष सत शर्मा, महामंत्री संगठन अशोक कौल, उपाध्यक्ष राजीव चारक के साथ भी एक विशेष बैठक की, जिसमें अभियान की सफलता के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया गया. यात्रा के अंत में भारत भारती कार्यालय में कॉर कमेटी की तैयारी बैठक एवं एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, सांस्कृतिक सामाजिक हस्तियों और संगठन के गतिशील सदस्यों ने भाग लिया.

इस अभियान के उद्देश्यों को समझाते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगन्नाथ ने कहा कि ‘भारत भारती’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विविधता में एकता और अजेय राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत और जन सद्भाव का प्रतिबिंब है. इस अभियान को जम्मू-कश्मीर सहित अन्य क्षेत्रों में भी जारी रखने का निर्णय लिया गया, ताकि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा दिया जा सके. इरफ़ान अहमद ने कहा कि सरदार पटेल जी के इस एकात्मकता आंदोलन की जन स्वीकृति ने इसे एक मज़बूत आधार प्रदान किया है, जो आत्मनिर्भर व एक अखंड और सामंजस्यपूर्ण भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा.

भारत के शिपबिल्डिंग और मैरीटाइम इकोसिस्टम के लिए सरकार का 8 बिलियन डॉलर का पैकेज महत्वाकांक्षा का संकेत: पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read