TRS विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला: SIT ने बीएल संतोष को समन भेजा
TRS विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला: मामले की जांच के लिए गठित SIT ने जांच के तहत BJP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष को समन भेजा है.
अदाणी समूह नहीं करेगा पारिवारिक कार्यालय विदेश में स्थापित, खबरों का किया खंडन
अदाणी समूह विदेश में कोई भी पारिवारिक कार्यालय स्थापित करने पर विचार नहीं कर रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया था कि पोर्ट-टू-एनर्जी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अदाणी अपने धन का प्रबंधन करने के लिए दुबई या न्यूयॉर्क में कार्यालय स्थापित करने की योजना बना रहे थे. समूह ने एक बयान …
Continue reading "अदाणी समूह नहीं करेगा पारिवारिक कार्यालय विदेश में स्थापित, खबरों का किया खंडन"
बिहार के नालंदा में निर्माणाधीन पुल गिरा, पुल के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका
बिहार के नालंदा में वेना थाना क्षेत्र में आज एक निर्माणाधीन पुल गिरने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में पुल के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं. बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया, फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया.
राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर फडणवीस ने दिया जवाब, कहा सावरकर जैसा पत्र महात्मा गांधी ने भी लिखा था
राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए गए बयान पर सिरायसत गर्मा गई है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपीन नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर पलटवार किया है. उन्होंने लिखा कि, जैसा पत्र सावरकर ने अंग्रेज सरकार को लिखा था, वैसा ही पत्र महात्मा गांधी ने भी लिखा था.
छत्तीसगढ़: SC ने आदिवासी आरक्षण मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ आदिवासी आरक्षण मामले में राज्य सरकार को आज एक नोटिस जारी कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरु घासी दास साहित्य एवं संस्कृति एकेडमी को भी नोटिस जारी किया है. 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट मामले की अगली सुनवाई करेगा.
सावरकर पर बयान से सियासत तेज, संजय राउत ने कहा महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन नहीं करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर बयान देने के बाद सियासी बयानबाज तेज हो गई है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में आकर वीर सावरकर के लिए कुछ कहना मंजूर नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन नहीं करेंगे.
कर्नाटक के उडुपी में मणिपाल के हायर एजुकेशन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत
देश के रक्षा मंत्री राजनथान सिंह ने आज कर्नाटक के उडुपी में मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा पर अपनी राय रखते हुए कहा कि, जब मैं शिक्षा की बात करता हूं तो मेरा मतलब थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों से होता है. हमारे पास ज्ञान के साथ …
उत्तराखंड: जोशीमठ में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड के जोशीमठ में आज एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है. इस दर्दनाक हादसे में 12 लौगों की मौत की खबरें सामने आ रही है.
FSL की टीम ईस्ट दिल्ली में मिले टुकडों के DNA का मिलान श्रद्धा मर्डर केस में मिली हड्डियों से करेगी
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को छानबीन के दौरान जंगल से अंगों के कुछ टुकड़े मिले हैं. FSL की टीम ईस्ट दिल्ली में जून के महीने इन टुकड़ों के DNA के मिलान श्रद्धा हत्या कांड में मिली हड्डियों से करेगी. एक अधिकारी के अनुसार FSL को बताया गया है कि ईस्ट दिल्ली में मिले लाश के …
उत्तराखंड के चमौली में खाई में गिरी बुलेरो गाड़ी, हादसे में 10 लोगों के मरने की आशंका
शुक्रवार को उत्तराखंड के चमौली में टाटा बुलेरो गाड़ी के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.





