Bharat Express DD Free Dish

नवीनतम

अल्पेश ठाकोर अब गांधीनगर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे. वडोदरा के सयाजीगंज से मेयर केयूर रोकड़िया को टिकट मिला है.

दिल्ली में भी अब असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) की एंट्री हो गई. ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली MCD चुनाव में 15 वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है. ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल छोटे रिचार्ज है

भले ही भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार तीसरी बार निगम में जीत के लिए दिन-रात एक किए हुए है, लेकिन दिल्ली भाजपा उसकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है.

सत्येंद्र जैन का तिहाड़ से पहला वीडियो 20 नवंबर को सामने आया था. इसमें वो अपने सिर और पैर की मसाज कराते हुए नजर आए थे.

गुजरात में चुनाव आयोग की टीम ने सूरत में एक कार से 75 लाख रुपए बरामद किए हैं. जिस कार से ये नकदी बरामद हुई है उस कार में कांग्रेस का वीआईपी(VIP) पार्किंग कार्ड बरामद हुआ है.

भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में किसान धरना दे रहे हैं. किसानों की मांग है कि एक बार विधानसभा का 7 दिन का विशेष सत्र बुलाया जाए. जिसमें सिर्फ खेती-किसानी से ही जुड़े हुए मुद्दों पर बात की जाए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कहा कि सरकार किसानों की है. किसान जो कहेंगे, हम सुनेंगे, समस्या का हल करेंगे. सीएम शिवराज ने कहा कि किसानों की सहमति से ही उसकी जमीन अधिग्रहित होगी

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में राजस्थान के दो ड्रग्स तस्करों को पकड़ा है. ये तस्कर जम्मू कश्मीर से 13 किलोग्राम हेरोइन लेकर राजस्थान जा रहे थे. इनके नाम सुखवीर सिंह उर्फ काला और बिंदर सिंह उर्फ बिंदू हैं. इन्हें अमृतसर के वर्का बाइपास के पास से गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट …

घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 518 अंक से अधिक के नुकसान में रहा. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 518.64 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,144.84 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 604.15 अंक …

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक शख्स को अपनी मां का इलाज कराने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हुआ तो वो ठेले पर ही बुजुर्ग मां को इलाज कराने के लिए ले गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि वो कहते हैं औकात दिखा देंगे. मैं कहता हूं मेरी कोई औकात नहीं है. हमारी औकात बस सेवा देने की है. वो राज खानदान से हैं और हम सेवादार हैं.