Bharat Express DD Free Dish

Sanjay Kapoor Will Controversy: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की ओर से दायर याचिका पर प्रिया सचदेवा को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में उनके बच्चे और करिश्मा कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की. बच्चों का आरोप है कि प्रिया सचदेव कपूर ने फर्जी वसीयत पेश कर उन्हें संपत्ति से बाहर रखा. कोर्ट ने प्रिया को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा.

Sanjay Kapoor, Priya Sachdev Kapur, Karisma Kapoor, Will Controversy
Edited by Radha Priya

Sanjay Kapoor Will Controversy: दिवंगत करोबारी संजय कपूर की ₹30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद से संबंधित मामले में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की ओर से दायर याचिका पर प्रिया सचदेवा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 9 अक्टूबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. जस्टिस ज्योति सिंह ने नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है.

मामले की सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव कपूर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजीव नायर ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नही है. जबकि याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने फर्जी वसीयत का हवाला देते हुए कहा कि संजय कपूर की मौत के बाद संपत्ति का बंटवारा चाहते है.

जेठमलानी ने कहा कि वसीयत पंजीकृत नहीं है. संजय कपूर बच्चों की संपत्ति सुरक्षित रखने में बहुत सावधानी बरत रहे थे. यह सच है कि यह वसीयत पंजीकृत नहीं है.इसलिए हमारे पास एक ऐसा दस्तावेज़ है. जो अचानक सामने आता है और सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि बच्चों को इसमें पूरी तरह से छोड़ दिया गया है.

संजय कपूर वसीयत विवाद, बच्चों का फर्जीवाड़े का आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह एक मुकदमा है. हम इसे पंजीकृत करेंगे और दूसरे पक्ष से जवाब मांगेंगे. हाईकोर्ट ने प्रिया सचदेव कपूर के वकील राजीव नायर से पूछा क्या वसीयत पंजीकृत है? नायर ने जवाब दिया- यह पंजीकृत नहीं है. अपंजीकृत होने से इसकी प्रकृति समाप्त नहीं होती.एक निर्णय है, जो कहता है कि अपंजीकृत होने से इसकी वैधता समाप्त नहीं होती.

नायर ने कहा कि जब मैं वसीयत लिखूंगा, तो मेरी पत्नी को यह जांचने का अधिकार होगा कि क्या यह संदिग्ध प्रकृति की है. यह सब रोना-धोना जो चल रहा है, मुक़दमे से सिर्फ़ 6 दिन पहले ही वादी पक्ष को ट्रस्ट से ₹1900 करोड़ मिले थे.

बता दें कि संजय कपूर का जून 2025 में यूनाइटेड किंगडम में निधन हो गया था. करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. दोनों के एक बेटा और एक बेटी है. बच्चों का आरोप है कि प्रिया कपूर ने अपने सहयोगियों दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा के साथ मिलकर इस वसीयत को सात हफ्ते तक दबाकर रखा और 30 जुलाई 2025 को परिवार की बैठक में इसे पेश किया.

याचिकाकर्ता का कहना है कि यह वसीयत फर्जी मनगढ़ंत और संदिग्ध परिस्थितियों में तैयार की गई है. न तो इसकी मूल प्रति और न ही कोई कॉपी अब तक उन्हें दिखाई गई है. बता दें कि संजय कपूर का निधन लंदन में गोल्फ खेलते समय ही गया था. मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई. इसके बाद हार्टअटैक से मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को एचएमआईएस सॉफ्टवेयर में आपात मरीजों की जानकारी देने के लिए निर्देश दिया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read