Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मकोका मामले में AAP विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 20 मई को करेगा सुनवाई

AAP विधायक नरेश बालियान ने मकोका मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने 20 मई को नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई तय की है, जबकि बालियान जनवरी से हिरासत में हैं.

NARESH BALYAN

विधायक नरेश बालियान. (फाइल फोटो)

दिल्ली हाई कोर्ट मकोका के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर 20 मई को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान बलियान की ओर से पेश वकील ने कोर्ट में लिखित दलीलें दाखिल कर दी है. जस्टिस रविन्द्र डुडेजा की बेंच सुनवाई कर रही है. मामले की सुनवाई के दौरान बलियान की ओर से पेश वकील ने कहा कि मैंने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की, उसके बाद रोस्टर बदल दिया गया. अब मामले में नए सिरे से सुनवाई होनी है. कोर्ट ने कहा कि इस पर सुनवाई होनी चाहिए.

कोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से पूछा कि यह क्या है? नियमित जमानत? जिसका जवाब देते हुए बलियान के वकील ने कहा कि हां, नियमित जमानत है. मकोका का मामला जनवरी से लंबित है. वह जनवरी से हिरासत में है. लिहाजा जल्द सुनवाई कर ली जाए. जिसके बाद कोर्ट ने 20 मई की तारीख को तय किया है. बलियान ने राऊज एवेन्यु कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की है. दिल्ली पुलिस ने बलियान को मकोका के मामले में 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था.

रोस्टर बदलने के कारण मामले में देरी

निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बलियान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते है. जबरन वसूली के मामले में 30 नवंबर को बलियान को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन इस मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है.

इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

ये भी पढ़ें: दहेज मामलों में सख्ती: मायके में आत्महत्या को भी माना जा सकता है दहेज हत्या- दिल्ली हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital