Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की अनोखी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये में बेचा जब्त हॉकर विमान

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार किसी जब्त विमान (हॉकर 800 A) की नीलामी करते हुए उसे 3 करोड़ रुपये में बेच दिया है.

enforcement directorate

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार अनोखी कार्रवाई करते हुए जब्त विमान (हॉकर 800 A) को नीलाम किया है. ईडी के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने 1 जुलाई 2026 को हॉकर 800 A विमान को सरकारी ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म MSTC के जरिए 3 करोड़ में बेचा है.

ईडी द्वारा किसी विमान को नीलाम करने का ईडी का यह पहला मामला है. यह विमान 7 7 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जब्त किया गया था. यह कार्रवाई कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, इसके सीएमडी अमरदीप कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई गई थी.

जांच के दौरान ईडी ने विमान को जब्त किया था. कंपनी पर फर्जी इनवॉइस डिस्काउंटिंग योजना चलाने का आरोप है. एजेंसी ने बताया कि यह नीलामी पीएमएलए की निर्णायक प्राधिकरण के 20 नवंबर 2025 के आदेश के बाद कि गई है. नीलामी से मिली राशि को पीएमएलए के विशेष अदालत की अनुमति के बाद कानून के प्रावधानों के तहत वास्तविक निवेशकों को लौटाई जाएगी.

निवेशकों के पैसे की वापसी की प्रक्रिया

ईडी ने साइबराबाद आर्थिक अपराध शाखा ( EOW) द्वारा दर्ज तीन एफआईआर के आधार पर दर्ज किया था. जांच में आरोप है कि फाल्कन ग्रुप, उसके सीएमडी अमरदीप कुमार और अन्य ने फर्जी इनवॉइस डिस्काउंटिंग योजना का झांसा देकर निवेशकों से करीब 792 करोड़ रुपए की ठगी की गई. इस मामले में ईडी अब तक अमरदीप के भाई संदीप कुमार, चार्टड अकाउंटेंट शरद चंद्र तोषनीवाल और कंपनी के सीईओ आर्यन सिंह छाबड़ा को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

ईडी के अनुसार वह पीएमएलए के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान, उन्हें जब्त और कुर्क करने, आरोपियों के खिलाफ अभियोजन चलाने तथा कानून के मुताबिक वास्तविक निवेशकों का पैसा वापस करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सोनी पिक्चर्स के पक्ष में आया अंतरिम आदेश, कई स्ट्रीमिंग वेबसाइट्स होंगी ब्लॉक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital