Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सेलिब्रिटी पर्सनैलिटी राइट्स पर हाई कोर्ट सख्त: नाम, फोटो और पहचान के गलत इस्तेमाल पर रोक, कई मशहूर हस्तियों ने पहले भी लिया कानूनी सहारा

सेलिब्रिटी पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर अदालतों में लगातार मामले बढ़ रहे हैं. कई मशहूर हस्तियां अपने नाम, फोटो और पहचान के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट का रुख कर चुकी हैं.

Arjun case

अर्जुन सहित कई बड़ी हस्तियों ने अपने नाम और सिग्नेचर को ट्रेडमार्क कराया है, ताकि उनके पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा हो सके. अदालत पहले भी कई मामलों में बिना अनुमति किसी भी सेलिब्रिटी की फोटो या पहचान के इस्तेमाल पर रोक लगा चुकी है. इस मुद्दे पर कई और सितारे भी कोर्ट की शरण ले चुके हैं. हाल ही में हाई कोर्ट ने AI और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए हो रहे पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन पर सख्ती दिखाई है और इस तरह के मामलों में रोक लगाने के संकेत दिए हैं.

सुरक्षा याचिका पर आदेश पारित

तेलगु अभिनेता अल्लू अर्जुन द्वारा व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आदेश पारित करेगा. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले में आदेश पारित करेंगे. अल्लू अर्जुन ने व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. जिसपर कोर्ट सुनवाई कर रहा है. मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस तुषार राव गेडेला ने अल्लू अर्जुन को दिल्ली हाई कोर्ट के रुख करने पर सवाल खड़ा किया है.

AI अवतार विवाद में कोर्ट की सख्ती

लेकिन बाद में कोर्ट ने कहा कि वह आदेश पारित करेंगे. इससे पहले कई अभिनेताओं, क्रिकेटरों से लेकर अन्य को राहत मिल चुकी है. हाई कोर्ट ने दिल्ली और अर्जुन के गृह राज्य तेलंगाना के बीच की भौगोलिक दूरी का जिक्र करते हुए पूछा कि आप यहां क्यों आए है? बीच में पांच राज्य है. इसपर अर्जुन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील स्वाति सुकुमार ने कहा कि उल्लंघन पूरे देश में हो रहा है.

उन्होंने कोर्ट को बताया कि आरोपियों में से एक ने एक ऐसा एप बनाया है. जो किसी व्यक्ति को अर्जुन की कृत्रिम प्रतिकृति से बात करने में सक्षम बनाता है.

कई हस्तियों को पहले भी मिली राहत

बता दें कि कई अन्य मशहूर हस्तियों के विपरीत, अर्जुन ने अपने नाम और हस्ताक्षर का ट्रेंड मार्क करा लिया है. पहले हाई कोर्ट कई बड़ी हस्तियों के फोटो और व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दे चुकी है.

बता दें कि गौतम गंभीर से पहले फिल्म अभिनेत्री काजोल, विवेक ओबेरॉय, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.

यह भी पढ़े: मेरठ में वक्फ की 1000 करोड़ की जमीन पर डाका! जिया अब्बास और अली जैदी समेत कई दिग्गजों पर FIR दर्ज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital