Bharat Express DD Free Dish

लीगल

पुणे पोर्श कांड में आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है. जस्टिस बीवी नागरत्ना ने परवरिश पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों को समय देने के बजाय एटीएम कार्ड और स्पोर्ट्स कार थमा देना ही ऐसी वारदातों की असली जड़ है.

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी शिकायतों और झूठे मुकदमों के जरिए निर्दोषों को परेशान करने वाली प्रथा पर केंद्र और राज्यों को नोटिस भेजा है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि झूठी शिकायतों से अदालतों पर बोझ बढ़ रहा है और भाईचारे के संवैधानिक सिद्धांत को व्यवहार में उतारने की जरूरत है.

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़े सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने पूछा कि क्या एक सामान्य केंद्रीय कानून संगठित अपराध पर राज्य के विशेष कानूनों को अप्रभावी कर सकता है. इस मामले में सोलंकी गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रही ट्रायल पर रोक चाहते हैं.

मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए 2020 के चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि उम्मीदवार द्वारा पुरानी FIR की जानकारी न देना जानबूझकर तथ्यों को छिपाना नहीं माना जा सकता, जब तक कि आरोप तय न हुए हों.

रॉबर्ट वाड्रा का नाम संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है. राऊज एवेन्यू कोर्ट 6 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई करेगा.

एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में शर्टलेस प्रदर्शन करने के मामले में यूथ कांग्रेस नेता निगम भंडारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. कोर्ट 27 फरवरी को इस पर फैसला सुनाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका को 'भ्रष्ट' बताने वाले अध्याय पर सख्त कार्रवाई की है. कोर्ट ने इसे आपराधिक अवमानना मानते हुए NCERT की माफी ठुकरा दी और मार्केट से सभी किताबें जब्त करने का आदेश दिया है, किसी को भी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ 'कैश कांड' मामले की जांच के लिए गठित तीन-सदस्यीय समिति का पुनर्गठन किया है. नई कमेटी में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर को शामिल किया गया है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं की पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ा दी है.

दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन पर एक महीने के लिए लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती देते हुए विधि के छात्र उदय भदौरिया ने याचिका दायर की है.