पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार तुफैल अहमद भट्ट और जमीर अहमद अहंगर को 10 दिन की NIA रिमांड पर भेजा
दिल्ली के लाल किला धमाके मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने तुफैल अहमद भट्ट और जमीर अहमद अहंगर को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया है.
कांग्रेस नेता अलका लांबा की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
अलका लांबा द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अलका लांबा ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा जारी समन की अवहेलना के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. ईडी द्वारा समन की अवहेलना के मामले में चल रही कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
पश्चिम बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, अपने पुराने आदेश में किया महत्वपूर्ण संशोधन
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची (SIR) सत्यापन प्रक्रिया में बड़ा संशोधन किया है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने 80 लाख लंबित दावों को समय पर पूरा करने के लिए सिविल जजों और पड़ोसी राज्यों (ओडिशा-झारखंड) के न्यायिक अधिकारियों की मदद लेने का आदेश दिया है. जानिए क्या हैं नए नियम और समय-सीमा.
शिखर धवन को कोर्ट से बड़ी राहत, पूर्व पत्नी आयशा को 5.72 करोड़ लौटाने का आदेश
पटियाला हाउस कोर्ट से क्रिकेटर शिखर धवन को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई आदेश को खारिज करते हुए पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को 5.72 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है. पढ़ें पूरी खबर
काजोल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत: AI-डीपफेक और नाम के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री काजोल देवगन को बड़ी राहत देते हुए बिना अनुमति उनके नाम, छवि, आवाज और AI-डीपफेक के जरिए अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगा दी है. पढ़ें पूरी खबर
NCERT की 8वीं की किताब पर विवाद, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के पाठ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
NCERT की 23 फरवरी को रिलीज हुई किताब में पहली बार 8वीं के छात्रों को न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ाया जा रहा है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी की आपत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है. किताब में सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली अदालतों तक लंबित करोड़ों मुकदमों के आंकड़े भी दिए गए हैं.
‘यादव जी की लव स्टोरी’ को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, बैन की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज को हरी झंडी दे दी है और बैन की याचिका खारिज कर दी है. लव जिहाद के एंगल को लेकर यादव समाज कर रहा है भारी विरोध. फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, योगगुरु बाबा रामदेव के ‘डीपफेक’ और एआई वीडियो पर लगी रोक
एआई और डीपफेक के दौर में अब बाबा रामदेव की छवि का गलत इस्तेमाल नहीं हो सकेगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने योगगुरु की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके डिजिटल अवतार, वॉयस क्लोनिंग और योग शैली के अनधिकृत विज्ञापनों पर पाबंदी लगा दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह निजता और गरिमा का हनन है.
‘कब्जा करने वाले तय नहीं करेंगे…’ हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
SC On Haldwani Railway Land Dispute Case: हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रेलवे जमीन पर कथित अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. प्रभावित परिवारों को छह महीने तक आर्थिक सहायता और PMAY के तहत आवेदन का मौका मिलेगा.





