Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें एस एन सुब्बा रेड्डी का 2023 में बागेपल्ली से जीता गया चुनाव रद्द कर दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यायिक अधिकारी ही दावों पर फैसला लेंगे और चुनाव आयोग की ट्रेनिंग अनिवार्य है. मामले की अगली सुनवाई मार्च के पहले सप्ताह में होगी.

जेएनयू प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार 14 छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है. छात्रों को 25-25 हजार के निजी मुचलके पर रिहाई मिली. पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी, वहीं छात्रों ने पुलिस बल पर मारपीट का आरोप लगाया.

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में तिहाड़ जेल में बंद दोषी विकास यादव को फरलो देने की अनुमति दी है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि विकास यादव 7 मार्च को जेल में सरेंडर करेंगे. इस मामले में पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी फरलो याचिका खारिज की थी.

दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को बड़ी राहत. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी को आरोप मुक्त किया. कोर्ट ने सीबीआई की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- पूरी कहानी अटकलों पर आधारित है.

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत ने हाल ही में कोर्ट की रजिस्ट्री में सामने आए कुछ मामलों पर गहरी चिंता जताई है.

एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार अरबाज, सौरव, सिद्धार्थ, राजा गुर्जर और अजय कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है.

देश में ट्रिब्यूनल के कार्यप्रणाली पर सीजेआई सूर्यकांत ने असंतोष जाहिर किया है. सीजेआई सूर्यकांत ने खुलासा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक महत्वपूर्ण वित्तीय अधिकरण के तकनीकी सदस्य खुद फैसला नही लिख रहे है.

सुप्रीम कोर्ट में अरावली पर्वत श्रृंखला की नई और वैज्ञानिक परिभाषा तय करने से जुड़े मामले पर सुनवाई चल रही है. यह मामला पर्यावरण संरक्षण, अवैध खनन और अरावली क्षेत्र की स्पष्ट पहचान से संबंधित है, जिसे देश के पर्यावरणीय भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

चुनावी खर्च पर नियंत्रण की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह में जवाब मांगा है.