Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर मोदी मारपीट मामले में बीना मोदी और ललित भसीन के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा मर्डर केस के ट्रायल को 9 महीने में खत्म करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह आखिरी विस्तार है. साथ ही इंद्राणी मुखर्जी को विदेश यात्रा के लिए नए आवेदन की छूट दी गई है.

दिल्ली शराब नीति मामले में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट से मामला हटाने की मांग पर विवाद छिड़ गया है. वरिष्ठ वकीलों ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में औद्योगिक प्रदूषण के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस संदीप मेहता ने प्रदूषण को लेकर अधिकारियों की मिलीभगत पर तल्ख टिप्पणी की है.

दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके पर हिंसा की धमकियों के बाद दिल्ली हाई कोर्ट आज ही सुनवाई करेगा. होली के दिन गुब्बारा फेंकने से शुरू हुआ विवाद अब हत्या और सांप्रदायिक तनाव में बदल चुका है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की रिहाई याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है. मिशेल का दावा है कि वह 6 साल से अधिक समय जेल में बिता चुका है और अब रिहाई का हकदार है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने पीएम मोदी का एआई जनरेटेड मॉफर्ड वीडियो साझा करने के आरोपी विनोद तिवारी को जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी ट्रिपल टेस्ट की शर्तों को पूरा करता है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दोषियों बिपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमणलाल मोधिया की याचिका पर गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

जिम ट्रेनर नादिर शाह की 12 सितंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में गोलियों से हत्या की गई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गिरोह की साजिश का आरोप है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में एमसीडी की बुल्डोज़र कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं का निपटारा कर दिया. जस्टिस अमित बंसल ने कहा कि एमसीडी बिना नोटिस जारी किए किसी भी अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त नहीं करेगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital