Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सिख संगठन अखिल भारतीय शिरोमणि सिंह सभा द्वारा दायर याचिका, जिसमें गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पूरे देश में सार्वजनिक छुट्टी की मांग की गई थी, को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया.

20 हजार करोड़ रुपये के बहुचर्चित गेन बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में गिरफ्तार आरोपी आयुष वार्ष्णेय को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस पंकज भाटिया द्वारा दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामलों में बड़ी संख्या में जमानत दिए जाने को लेकर न्यायपालिका में बहस छिड़ गई है.

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को फिलहाल टाल दिया है. सरकार द्वारा NSA हटाए जाने के बावजूद केस पर अंतिम फैसला अभी लंबित है.

सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने की उम्र सीमा हटाते हुए गोद लेने वाली माताओं को 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव का अधिकार दिया. कोर्ट ने केंद्र सरकार से पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) नीति पर भी विचार करने को कहा है...

Delhi High Court ने हिमायनी पुरी को Jeffrey Epstein से जोड़ने वाले कंटेंट को 24 घंटे में हटाने का आदेश दिया. कोर्ट ने इसे prima facie मानहानिकारक मानते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सख्त निर्देश जारी किए...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने जेफरी एपस्टीन विवाद में नाम लगाए जाने पर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने ऑनलाइन सामग्री हटाने और 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है.

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार तुफैल अहमद भट्ट और जमीर अहमद अहंगर को पटियाला हाउस कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हिरासत मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने संभल जामा मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टाल दी है. कोर्ट ने कहा कि ऑफिस रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. सर्वे रिपोर्ट को फिलहाल न खोलने का आदेश बरकरार है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital