Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट 6 अप्रैल को शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को आरोपमुक्त करने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के दोबारा परीक्षण की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि प्रशासन ने सावधानी बरती है और भविष्य में रिसाव होने पर अधिकारी इसे और मजबूत कर सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट 20 अप्रैल को अश्विनी उपाध्याय की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें 12वीं के बाद 5 साल के लॉ कोर्स को घटाकर 4 साल करने और एक समीक्षा कमेटी बनाने की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर मोहम्मद अमीर महमूदाबाद के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' पोस्ट से जुड़े मामले को बंद कर दिया है. हरियाणा सरकार द्वारा मुकदमा चलाने की अनुमति न देने के बाद CJI सूर्यकांत की पीठ ने यह आदेश जारी किया.

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर केंद्र और बैंकों को फटकार लगाई है. सीजेआई ने 54,000 करोड़ की लूट पर चिंता जताते हुए पूरे देश में नई SOP लागू करने का निर्देश दिया है.

हरियाणा में 590 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में नमाजियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द किया. DM-SP को कहा- ऐसा न करें. जो आपने कहा, वो ऐसा है कि इस्तीफा दें या तबादला लें.

सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत 'इंडस्ट्री' शब्द की परिभाषा पर सुनवाई शुरू कर रही है.

संसद सुरक्षा चूक मामले की आरोपी नीलम आज़ाद को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी जमानत की शर्तों में संशोधन करते हुए उन्हें पैतृक गांव जाने की अनुमति दी है, हालांकि उन्हें हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्थानीय थाने में रिपोर्ट करना होगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों में नोटिस दिया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital