Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सोनिया गांधी के खिलाफ नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 30 मार्च को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने FIR दर्ज करने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट आम्रपाली मामले की सुनवाई के लिए नई बेंच गठित करने पर सहमत हो गया है. जस्टिस संजय कुमार के हटने के बाद अब नई बेंच 2017 से लंबित इस मामले को निपटाने की कोशिश करेगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर नोटिस जारी किया है. सिद्दीकी पर 415 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के पूर्व विशेष खुफिया ब्यूरो प्रमुख टी. प्रभाकर राव को तेलंगाना फोन टैपिंग मामले में अग्रिम जमानत दे दी है.

पटियाला हाउस कोर्ट में एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन मामले में मनीष शर्मा और राजीव कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. इस मामले में अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में डीजीपी की नियुक्तियों को लेकर राज्य सरकारों की गैर-पालनशीलता पर नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि राज्यों को यूपीएससी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए अधिकारियों की सूची में से स्थायी डीजीपी नियुक्त करना अनिवार्य है.

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह में जवाब मांगा है.

कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने के आरोपी शाहरुख पठान को जमानत देने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन, रैली और जुलूस पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को सही नहीं माना और इस पर पूर्ण रोक लगाने से इनकार कर दिया.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी पवन कुमार बिश्नोई को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. ट्रायल में देरी और 3 साल की हिरासत को आधार बनाकर कोर्ट ने यह राहत दी है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital