Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर 5 दिन में जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमित गांगुली को गिरफ्तार कर लिया है. कोलकाता और इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आर्थिक अपराधों की जांच और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों में ट्रायल को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. बेंगलुरु में 14 और 15 सितंबर को आयोजित ईडी की 36वीं तिमाही बैठक में जांच से लेकर ट्रायल और जब्त संपत्तियों की पीड़ितों को वापसी तक कई अहम फैसले लिए गए है.

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत में लेन ड्राइविंग की संस्कृति का अभाव सड़क हादसों का एक बड़ा कारण है.

चेक बाउंस मामले में दोषी बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 650 करोड़ के मेडिकल खरीद घोटाले में गिरफ्तार पूर्व डायरेक्टर डॉ. वत्सला अग्रवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग ठुकरा दी है. एसीबी मामले की जांच कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लोक सेवक की परिभाषा को चुनौती देने वाली याचिका पर हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में राजनीतिक दलों के प्रभाव और उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ही जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.