आय से अधिक संपत्ति में केरल पुलिस के पूर्व डीजीपी थाचंकरी को 4 साल की कठोर कैद
केरल के पूर्व डीजीपी टॉमिन जे. थाचंकरी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोट्टायम विजिलेंस कोर्ट ने 4 साल की सजा और 30.84 लाख का जुर्माना सुनाया है.
महाराणा प्रताप के सम्मान से जुड़े गाने पर ‘मिर्जापुर’ में बवाल: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, 24 सितंबर को सुनवाई
'मिर्जापुर: द मूवी' के क्लाइमैक्स में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है. कोर्ट ने सीबीएफसी को फैसला लेने का निर्देश देते हुए 24 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है.
प्रयागराज की चर्च की जमीन पर 90 साल की लीज को चुनौती, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
Prayagraj Church Land Dispute: चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन प्रयागराज की याचिका पर विवादित भूमि की यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है.
PFI के पूर्व अध्यक्ष ई. अबूबकर की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 23 सितंबर को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पीएफआई के पूर्व अध्यक्ष ई. अबूबकर की मेडिकल ग्राउंड पर दायर अंतरिम जमानत याचिका पर 23 सितंबर को सुनवाई करेगा. एनआईए ने उनकी जमानत का कड़ा विरोध किया है.
सत्य निकेतन हादसा: किरण बेदी को पक्षकार बनाने के विरोध पर HC ने केंद्र से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट में सत्य निकेतन भवन ढहने के मामले की सुनवाई चल रही है. केंद्र सरकार ने पूर्व आईपीएस किरण बेदी को पक्षकार बनाए जाने की मांग का विरोध किया है. कोर्ट ने तीन दिन में जवाब मांगा है.
बेअंत सिंह हत्याकांड: तिहाड़ में ही रहेगा जगतार सिंह हवारा, सुप्रीम कोर्ट ने टाली ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई
पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को तिहाड़ से पंजाब जेल ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई टली. SG तुषार मेहता ने जताई जेल से भागने की आशंका.
सुरक्षा के क्या इंतजाम थे?’ मणिपुर सरकार पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 3 हफ्ते में मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट
Supreme Court Hearing: मणिपुर हिंसा के बाद राहत कैंपो में रह रहे लोगों की दुर्दशा पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने कैंपो में हुई असामान्य मौतों की खबरों पर भी हैरानी जताई है.
‘सरकार बदली है तो सोच भी बदलो!’ सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को दी नसीहत, 3 हफ्ते बाद अगली सुनवाई
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में कक्षा 9 से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी शुरू करने के खिलाफ दायर तमिलनाडु सरकार की याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपको अपनी सोच बदलनी होगी, ऐसा नहीं हो सकता कि तमिलनाडु की धरती पर हिंदी न पढ़ाई जाए.
‘राजीव गांधी के हत्यारों जैसी आजादी चाहता था दारा सिंह!’ ओडिशा सरकार ने खारिज की अर्जी, 3 हफ्ते बाद SC में सुनवाई
Graham Staines Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने आस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके नाबालिग बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह की रिहाई को लेकर ओडिशा सरकार के जवाब के बाद याचिकाकर्ता को संशोधित याचिका दायर करने के लिए समय दे दिया है.
248 करोड़ का रियल एस्टेट घोटाला: ED ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के ठिकानों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 248 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के आवास और कार्यालय समेत तीन परिसरों पर छापेमारी की है.





