Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने पेमा खांडू पर लगे गंभीर आरोपों एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. याचिका में आरोप है कि मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों की कंपनियों को सरकारी ठेके अनियमित तरीके से दिए गए. केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों से प्रत्यक्ष रिपोर्ट आवश्यक है.

सुप्रीम कोर्ट 11 मार्च को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका की सुनवाई करेगा.

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 मार्च को सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की ओर से दायर सिविल मानहानि मामले में ननद मंदिरा कपूर स्मिथ को नोटिस जारी कर पांच सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

नेताओं के भड़काऊ बयानों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका पर CJI सूर्यकांत की पीठ ने तल्ख टिप्पणी की है. कोर्ट ने याचिका को 'चुनिंदा' बताते हुए वकील कपिल सिब्बल को इसे वापस लेने और नई सिरे से पेश करने को कहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने भाई और रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली को विदेश की जेल से छुड़ाने के लिए कानूनी जंग लड़ रही हैं. मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है, जहां विदेश मंत्रालय को सख्त निर्देश दिए गए हैं. लेकिन इस बीच विक्रांत की पत्नी ने कोर्ट में सेलिना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी हलचल! सीबीआई ने चारा घोटाले के पांचों मामलों में लालू की जमानत रद्द करने की मांग की है. जहां सीबीआई इसे कानून का उल्लंघन बता रही है, वहीं कपिल सिब्बल ने इसे जल्दबाजी करार दिया.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जेपी इंफ्राटेक के प्रबंधन निदेशक मनोज गौड़ की नियमित जमानत याचिका पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि शादी से पहले लड़का और लड़की अजनबी होते हैं और शारीरिक संबंध बनाने में सावधानी बरतनी चाहिए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड के कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत दे दी है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital