Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उनकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 28 फरवरी को फैसला सुनाएगा.

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज के माघ मेले के दौरान ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों एवं धार्मिक छात्रों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज कर दी.

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री के 'विवादित बयानों' और 'पॉइंट ब्लैंक वीडियो' के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने सख्त लहजे में याचिकाकर्ता से कहा, "हाई कोर्ट को नजरअंदाज न करें, उनके पास अधिक शक्ति है."

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में अपना पक्ष रखा. स्पेशल जज विशाल गोगने के सामने यादव परिवार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान किया है.

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की रिहाई वाली याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया है. सलेम का दावा था कि प्रत्यर्पण शर्तों के मुताबिक उसकी 25 साल की सजा पूरी हो चुकी है.

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मामले में नई संविधान पीठ के गठन की रूपरेखा तैयार कर ली है. अब केवल मंदिर प्रवेश ही नहीं, बल्कि मस्जिदों में महिलाओं की एंट्री और दाउदी बोहरा समुदाय की प्रथाओं पर भी विचार होगा. कोर्ट ने सभी पक्षों से 14 मार्च तक लिखित दलीलें मांगी हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के अध्यक्ष एम. के. फैजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है. जस्टिस नीना कृष्णा बंसल की बेंच ने कुछ शर्तों के साथ यह फैसला सुनाया.

सुप्रीम कोर्ट ने 19 साल के अथर्व चतुर्वेदी को एमबीबीएस में दाखिला देने का आदेश दिया. खुद पैरवी कर केस जीते, ईडब्ल्यूएस कोटा पर बड़ी राहत मिली. अथर्व अब डॉक्टर बनने की राह पर हैं और उनका संघर्ष लाखों युवाओं को प्रेरित कर रहा है.

मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल ट्रस्ट विवाद में स्थायी ट्रस्टी राजेश मेहता ने सगे भाइयों पर 100 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया है. उनकी ओर से चैरिटी कमिश्नर को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए गए. इस मामले में अदालत सुनवाई करेगी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital