Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों, धार्मिक आयोजनों और बड़े सार्वजनिक समारोहों में एसओपी लागू करने की याचिका को खारिज कर दिया.

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को राऊज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली है.

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी के समन की अवमानना से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

मौत की सजा के तौर-तरीकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम बहस सामने आई है. फांसी की जगह घातक इंजेक्शन जैसे वैकल्पिक तरीकों की मांग वाली याचिका पर अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने से हुई मौत के मामले में NGT ने स्वतः संज्ञान लिया है. न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने नोएडा प्राधिकरण और प्रदूषण बोर्ड समेत कई विभागों से जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने BCCI की टीम को 'टीम इंडिया' कहने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि "बेवजह अदालत का समय बर्बाद न करें."

लाल किला हमले के दोषी आरिफ उर्फ अशफाक की फांसी पर सस्पेंस बरकरार है. सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी की क्यूरेटिव याचिका पर केंद्र सरकार और NIA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 24 साल पहले हुए इस हमले में तीन लोग शहीद हुए थे.

सुप्रीम कोर्ट ने धार की ऐतिहासिक भोजशाला में बसंत पंचमी और शुक्रवार एक साथ होने पर बड़ा आदेश दिया है. सीजेआई की पीठ ने निर्देश दिया है कि परिसर में नमाज और सरस्वती पूजा दोनों आयोजित किए जाएंगे

1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी और विकासपुरी मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को बरी कर दिया है. विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने यह फैसला सुनाया.

प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर स्मिथ और पॉडकास्ट होस्ट पूजा चौधरी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital