Urdu Conclave 2026

लीगल

टेरर फंडिंग और हत्या के मामलों में आजीवन कारावास काट रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को फांसी की सजा देने की एनआईए याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सपा की राज्यसभा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन की ओर से दायर याचिका पर अंतरिम आदेश दिया है. हालांकि जस्टिस मनमीत अरोड़ा ने वेबसाइटों को लेकर कोई ब्लॉकिंग आदेश नहीं दिया है.

असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया हैं. उसे अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था.

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने दिल्ली दंगे से सबंधित मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा को राहत मिल गई है. सत्र न्यायालय ने कपिल मिश्रा की पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार कर लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसे मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर चिंता जताई हैं. जस्टिस जे. के महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई से रिपोर्ट तलब किया हैं.

पश्चिम बंगाल एसआईआर के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 नवंबर को सुनवाई करेगा. यह याचिका पश्चिम बंगाल कांग्रेस समिति की ओर से दायर की गई है.

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा हैं.

लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट में चार्ज पर 4 दिसंबर को फैसला सुनाएगा. पिछली सुनवाई में स्पेशल न्यायाधीश विशाल गोगने ने सभी पक्षों की जिरह के बाद आरोपी तय करने को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

NALSA के कार्यक्रम में CJI गवई ने कानूनी सहायता को मात्र 'दान' नहीं, बल्कि 'नैतिक कर्तव्य' बताया और नीतिगत निरंतरता के लिए सलाहकार समिति का सुझाव दिया. उन्‍होंने कहा- न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना शासन का हिस्सा है.

PM Narendra Modi in Supreme Court: पीएम मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में आयोजित NALSA सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को, चाहे वह गरीब हो या अमीर, न्याय आसानी से मिलना चाहिए.