वसंत कुंज स्थित जमीन ट्रस्ट मामले में स्वामी चैतन्यानंद को पटियाला हाउस कोर्ट से झटका
पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की जमीन ट्रस्ट बनाकर हड़पने के मामले में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज.
गैंगेस्टर मामले में कथित आरोपी और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
गैंगेस्टर मामले में कथित आरोपी और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने अब्बास अंसारी को जमानत की शर्तों में ढील दे दिया है.
संजय कपूर के पक्ष में आया दिल्ली हाई कोर्ट, संपत्ती का बयौरा देने पर लगाया रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने उद्योगपति संजय कपूर की तीसरी पत्नी की मांग को स्वीकार कर लिया है. कोर्ट ने संजय कपूर की संपत्ति से संबंधित जानकारी मीडिया में साझा करने पर रोक लगा दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत में मौत के मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार करने का सीबीआई को दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस की हिरासत में 26 साल के देवा पारधी की मौत के मामले में कथित आरोपी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.
2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका
सुप्रीम कोर्ट से साल 2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी विकास यादव को झटका लगा है. जस्टिस एम. एम सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाने से इनकार कर दिया है.
कोर्ट ने बच्चों की शादी को लेकर मुस्लिम और भारतीय कानून के टकराव को बताया गंभीर
दिल्ली हाई कोर्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की जरूरत को समय की मांग बताया है. कोर्ट ने यह भी कहा कि कानूनों में स्पष्टता और एकरूपता से ही सामाजिक शांति और न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण की दी अनुमति, बिक्री पर रोक जारी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति दी है, लेकिन उनकी बिक्री कोर्ट की मंजूरी के बिना नहीं हो सकती. केंद्र सरकार को सभी पक्षों से बात कर समाधान निकालने का निर्देश दिया गया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ मानहानि याचिका पर जताई आपत्ति, संशोधन की मिली अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज पर दायर मानहानि याचिका की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने याचिका में संशोधन की अनुमति दी है और आगे की सुनवाई की तारीख तय करेगा.
बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
पटियाला हाउस कोर्ट ने बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. उनके खिलाफ जमीन हड़पने, यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और फर्जी वाहन नंबर प्लेट जैसे गंभीर आरोपों में कुल पाँच एफआईआर दर्ज की गई हैं.
JSW स्टील की ₹19,700 करोड़ समाधान योजना को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, भूषण पावर विवाद पर लगी अंतिम मुहर
सुप्रीम कोर्ट ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) के लिए JSW स्टील की ₹19,700 करोड़ की समाधान योजना को मंजूरी देते हुए पूर्व प्रवर्तकों की आपत्तियां खारिज कर दी हैं.





