अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई जनहित याचिका, बोइंग विमानों के उड़ान पर रोक की मांग
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में बोइंग विमानों का सुरक्षा ऑडिट पूरा होने तक उड़ानों पर रोक लगाने और DGCA दिशा-निर्देशों की चूक की जांच की मांग की गई है.
सिंगल मदर के बच्चों को OBC प्रमाणपत्र देने के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने सिंगल मदर के बच्चों को OBC प्रमाणपत्र देने से जुड़े नियमों में बदलाव की मांग वाली याचिका पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा यह अहम मसला है और 22 जुलाई को अंतिम सुनवाई होगी.
आंध्र प्रदेश: पूर्व मंत्री पेरिरेड्डी रामचंद्र रेड्डी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दो सप्ताह बाद करेगा सुनवाई
Peddireddi Ramachandra Reddy: सुप्रीम कोर्ट दो सप्ताह बाद पेड्डीरेड्डी की याचिका पर सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट ने बुग्गा मठ मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण का रुख करने का निर्देश दिया था.
सिर्फ फरार होना दोष साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल अपराध के बाद फरार होना दोष सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं है, यह अन्य साक्ष्यों के साथ मिलकर आरोपी के आचरण का हिस्सा माना जा सकता है.
भीमा कोरेगांव मामला: हनी बाबू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अब जुलाई में होगी सुनवाई
Bhima Koregaon Case: भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी प्रो. हनी बाबू को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली. कोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया, अब सुनवाई जुलाई में होगी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव: अनंतिम मतदाता सूची पर तीन हजार आपत्तियां, पारदर्शिता पर उठे सवाल
High Court Bar Association Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची पर तीन हजार आपत्तियां दर्ज, अधिवक्ताओं ने 'वन बार वन वोट' नियम के सख्त पालन और पारदर्शिता की मांग की.
ब्रिटेन में पत्नी की रहस्यमय मौत का मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की आरोपी शख्स की अग्रिम जमानत याचिका
Anticipatory Bail: दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटेन में पत्नी की रहस्यमय मौत के मामले में अग्रिम जमानत मांगने वाले आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया, अब अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी.
नाबालिग लड़कियों की तस्करी पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामले में लापरवाही को लेकर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा, कोर्ट ने पूछा— क्या देखभाल की कमी से लड़कियां फिर तस्करी का शिकार हुईं?
दिल्ली हाईकोर्ट ने DAZN के पक्ष में जारी की निषेधाज्ञा, फीफा क्लब विश्वकप की अवैध स्ट्रीमिंग पर रोक
FIFA Club World Cup 2025: दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटिश स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म DAZN को राहत देते हुए फीफा क्लब विश्वकप 2025 की अवैध स्ट्रीमिंग करने वाली वेबसाइट्स के खिलाफ एकपक्षीय डायनेमिक निषेधाज्ञा जारी की है. कोर्ट ने बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.
विधि शोधकर्ताओं के वेतन वृद्धि और बकाया भुगतान की मांग पर याचिका, सुनवाई से पीठ ने खुद को किया अलग
दिल्ली हाई कोर्ट में 13 विधि शोधकर्ताओं ने वेतन 65,000 से बढ़ाकर 80,000 रुपए करने और बकाया राशि ब्याज सहित देने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की. न्यायाधीशों की पीठ ने निजी कारणों से सुनवाई से खुद को अलग किया, अब मुख्य न्यायाधीश तय करेंगे नई बेंच.





