Bharat Express DD Free Dish

लीगल

एनडीए परीक्षा पास करने के बावजूद हीमोग्लोबिनोपैथी (एचबीई लक्षण) के कारण अयोग्य घोषित अभ्यर्थी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स को विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड गठित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रमिंदर सिंह की याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार सहित अस्पताल को नोटिस जारी किया. याचिका में आयुष्मान भारत कार्ड होने के बावजूद अस्पताल में इलाज के लिए पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्कॉटलैंड में यौन उत्पीड़न, बलात्कार और अश्लील भाषा के आरोपों में भगोड़े नाइजिल पॉल को ब्रिटेन प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी. आरोपी तिहाड़ जेल में रहेगा जब तक प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती.

सुप्रीम कोर्ट ने DSSSB द्वारा आयोजित TGT परीक्षा के परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगाई है. यह फैसला दिल्ली सरकार के स्कूलों में 945 विशेष शिक्षकों की भर्ती से संबंधित याचिका पर सुनवाई के दौरान आया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने पारंपरिक स्वरूप में लौटते हुए कोर्ट नंबर 1 से 5 के बीच लगे ग्लास ग्लेजिंग को हटाने का फैसला लिया है. यह कदम सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड की आपत्तियों के बाद Chief Justice बी. आर. गवई के नेतृत्व में उठाया गया.

CLAT PG काउंसिलिंग में NLU कंसोर्टियम द्वारा ₹50,000 से अधिक फीस वसूलने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता ने इसे मनमानी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए अनुचित बताया.

मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. याचिका वरुण ठाकुर के माध्यम से दायर की गई, जिसमें राज्य सरकार पर कानून लागू न करने का आरोप है.

ED द्वारा सीनियर एडवोकेट प्रताप वेणुगोपाल को समन जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने CJI गवई को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

CJI B R Gavai: इटली के मिलान में आयोजित कार्यक्रम में सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि सरकारें कभी न्यायपालिका की जगह नहीं ले सकतीं.

Temple Demolition Case: मदुरै के विस्तारा रेजीडेंसी अपार्टमेंट परिसर में बने मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के ध्वस्तीकरण आदेश पर अंतरिम रोक लगाई है..