सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला, दोषमुक्त हुए बिना सेवा में नहीं रह सकते भ्रष्ट अधिकारी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार में दोषी सरकारी अधिकारी को ऊपरी अदालत से दोषमुक्त नहीं किया जाता, तब तक वह सेवा में नहीं रह सकता. कोर्ट ने एक रेलवे इंस्पेक्टर की याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की.
दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण पर दायर जनहित याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पर ₹50,000 जुर्माना
दिल्ली हाई कोर्ट ने महरौली में अवैध निर्माण का आरोप लगाकर दायर याचिका को याचिकाकर्ता के प्रत्यक्ष हित न होने के कारण खारिज कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर ₹50,000 का जुर्माना लगाते हुए उसे कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के भगोड़े आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया, कहा- असाधारण परिस्थिति नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े व्यक्ति जगदीश दास की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि कोई असाधारण परिस्थिति नहीं है, जिससे उसे राहत दी जा सके.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को किया बरी, पीड़िता की गवाही पर उठे सवाल
दिल्ली हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को बरी करने के निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया. कोर्ट ने पीड़िता की गवाही को असंगत और अविश्वसनीय बताया तथा प्राथमिकी में देरी को लेकर सवाल उठाए.
Delhi Riots Case: जज समीर बाजपेयी की कड़कड़डूमा कोर्ट में वापसी, दोबारा करेंगे सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगे की साजिश मामले में बड़ा फैसला लेते हुए जज समीर बाजपेयी को फिर से कड़कड़डूमा कोर्ट में नियुक्त कर दिया है. इससे पहले वे साकेत कोर्ट भेजे गए थे. अब वे उसी केस की दोबारा सुनवाई करेंगे.
संपन्न परिवार को नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला देते हुए कहा कि संपन्न परिवारों को इसका लाभ नहीं दिया जा सकता. केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त के बेटे की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार नहीं, अपवाद है.
जस्टिस यशवंत वर्मा पर गंभीर आरोप सही, इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा
जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में कथित नकदी मिलने के मामले में इन-हाउस कमेटी की 64 पन्नों की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई. रिपोर्ट में आरोपों को सही ठहराते हुए जस्टिस वर्मा को हटाने की सिफारिश की गई है.
तलाक समझौते के बाद पूर्व पति पर केस, दिल्ली अदालत ने महिला के खिलाफ शुरू की कार्यवाही
दिल्ली की निचली अदालत ने तलाक के समझौते के बाद भी पति पर आपराधिक मामला दर्ज करने वाली महिला के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिया है. अदालत ने महिला पर कोर्ट को गुमराह करने और कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.
तमिलनाडु अपहरण मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीबी-सीआईडी जांच को दी मंजूरी, ADGP जयराम के निलंबन पर उठे सवाल
तमिलनाडु के 15 वर्षीय किशोर के अपहरण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबी-सीआईडी जांच को दी मंजूरी. ADGP जयराम के निलंबन पर कोर्ट ने जताई आपत्ति.
कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, हिंसा पर राज्य को कार्रवाई के निर्देश
सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज का रास्ता सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है. कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को हिंसा रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.





