श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार से मांगी परियोजना की पूरी जानकारी
वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से अध्यादेश और परियोजना की रूपरेखा हलफनामे में मांगी. अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी.
झारखंड की महिला एडीजे का तबादला, छुट्टी अस्वीकृत होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची
झारखंड की एक महिला एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज ने तबादले और छुट्टी अस्वीकृति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में बताया गया कि वह एकल माता हैं और अपने बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी चाहती थीं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया सरकार को आवारा कुत्तों के पुनर्वास के लिए नीति बनाने का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को आवारा कुत्तों के पुनर्वास के लिए नीति बनाने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव को हितधारकों की बैठक बुलाकर सड़कों से कुत्तों को हटाने और आश्रय देने का निर्णय लेने को कहा.
26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की अर्जी पर अदालत में 28 मई को सुनवाई होगी, कहा- मेरी फैमिली से बात करा दीजिए
Patiala House Court: 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की अर्जी पर 28 मई को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी. राणा ने परिवार से बात करने की अनुमति मांगी. एनआईए ने विरोध किया, जांच अहम चरण में.
गेटवे ऑफ इंडिया के पास जेट्टी प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास बन रहे जेट्टी और टर्मिनल प्रोजेक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बॉम्बे हाई कोर्ट से जल्द निर्णय लेने की सलाह दी.
भ्रष्टाचार के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट के अहलमद मुकेश कुमार को अंतरिम राहत देने से हाई कोर्ट ने किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने राऊज एवेन्यु कोर्ट के अहलमद मुकेश कुमार को भ्रष्टाचार मामले में अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने एसीबी को नोटिस जारी कर 29 मई तक स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है.
राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ दायर याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकार प्रभावित नहीं हो रहे, इसलिए यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है.
वक्फ अधिनियम 1995 की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम 1995 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों से जवाब मांगा. याचिकाकर्ता ने कई धाराओं को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है.
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान को राऊज एवेन्यु कोर्ट से झटका
मकोका मामले में गिरफ्तार आप के पूर्व विधायक नरेश बालियान को राऊज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और न्यायिक हिरासत 3 जून तक बढ़ा दी.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सहमति से बना रिश्ता टूटने पर नहीं बनता आपराधिक मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपसी सहमति से बने संबंध के बिगड़ने पर इसे आपराधिक मामला नहीं माना जा सकता. कोर्ट ने महाराष्ट्र के एक मामले में आरोपी पर दर्ज बलात्कार का केस रद्द किया, यह कहते हुए कि केवल रिश्ता टूटने से अपराध साबित नहीं होता.





