Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी अरविंद केजरीवाल ने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए कोर्ट से NOC मांगी है. कोर्ट ने CBI और ED से 4 जून तक जवाब तलब किया है.

छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, समीर बिश्नोई, सौम्या चौरसिया समेत 20 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है, जिसमें राज्य से बाहर रहना और जांच में सहयोग करना शामिल है.

दिल्ली के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा.

Judge’s Child Care Leave Plea: झारखंड की एक महिला जज ने चाइल्ड केयर लीव न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने नोटिस जारी किया. सुनवाई अगले सप्ताह होगी.

IRCTC टेंडर घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित अन्य पर आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट 23 जुलाई को फैसला सुनाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में आरोपी क्रिश्चयन जेम्स मिशेल की याचिका खारिज की, जिसमें उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई जमानत की शर्तों को चुनौती दी थी. कोर्ट ने पासपोर्ट जमा करने और अन्य शर्तों के पालन का निर्देश दिया.

दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में डीडीए द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई है. कोर्ट ने नोटिस की वैधता और कार्रवाई की समयसीमा पर सुनवाई अगली सप्ताह तय की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि पुनर्वास का अधिकार संवैधानिक नहीं, बल्कि नीति आधारित है. कोर्ट ने गोविंदपुरी अतिक्रमण मामले में याचिकाएं खारिज कीं और कहा कि अतिक्रमण हटाना और पुनर्वास अलग प्रक्रियाएं हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने CLT 2025 में प्रति प्रश्न एक हजार रुपए की अत्यधिक राशि वसूलने पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा— यह छात्रों को आपत्ति से रोकने जैसा है. सभी पृष्ठभूमि के छात्रों के प्रति जवाबदेही जरूरी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले को मानहानि मामले में नोटिस जारी किया. पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए माफी न मांगने पर जेल की चेतावनी. कोर्ट ने मुआवजा और माफीनामा आदेशित किया.