Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोपी 23 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को 9 महीने की जेल के बाद अंतरिम जमानत दी. कोर्ट ने कहा कि महिला नाबालिग नहीं थी और दोनों की सहमति से संबंध बने थे.

दिल्ली हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मानहानि के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी.

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा ने एनआईए कोर्ट में अर्जी देकर परिवार से बात करने की अनुमति मांगी है. कोर्ट ने जेल प्रशासन से 4 जून तक स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज की. कोर्ट ने पूछा कि किस कानून के तहत विशेष समुदाय के लिए रेजीमेंट बनाई जा सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान को लेकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगाई. कोर्ट ने समानांतर कार्यवाही को अनुचित बताया और एसआईटी जांच की स्थिति पर संतोष जताया.

दिल्ली रिज क्षेत्र में बिना अनुमति पेड़ काटे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अवमानना से राहत दी है, जबकि डीडीए पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को मिली अंतरिम राहत बरकरार रखी है. कोर्ट ने SIT को जांच का दायरा सीमित रखने और सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित रहने के निर्देश दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने असम में फर्जी मुठभेड़ों की फिर से जांच का आदेश दिया. राज्य मानवाधिकार आयोग मई 2021 से अगस्त 2022 तक की घटनाओं की स्वतंत्र जांच करेगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला जज के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले वकील की सजा कम करने से इनकार किया. कोर्ट ने कहा, यह न्यायपालिका पर हमला है, न कि केवल व्यक्तिगत दुर्व्यवहार.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपूताना राइफल्स के जवानों को परेड के लिए नाले से होकर गुजरने की खबर पर स्वत: संज्ञान लिया. कोर्ट ने इसे अस्वीकार्य बताया और दिल्ली छावनी बोर्ड से 29 मई तक स्थिति रिपोर्ट मांगी.