Bharat Express DD Free Dish

लीगल

Lieutenant Governor of Delhi: दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से उपराज्यपाल के अधिकारों को चुनौती देने वाली सात याचिकाएं वापस लेने की अनुमति मांगी है, जिससे AAP और LG के बीच कानूनी लड़ाई समाप्त हो सकती है.

Urban Development in Delhi: चांदनी चौक पुनर्विकास पर समिति बनाने पर हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद दिल्ली सरकार ने समिति भंग करने का आश्वासन दिया; कोर्ट ने सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं.

Environmental Policy: सुप्रीम कोर्ट ने हीटवेव पर राष्ट्रीय दिशा-निर्देश की मांग वाली याचिका पर केंद्र और अन्य को नोटिस जारी किया; गर्मी से बचाव हेतु ठोस व्यवस्था की मांग की गई है.

वक्फ संशोधित कानून 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने अंतरिम आदेश पर फैसला सुरक्षित रखा है. सुनवाई के दौरान धर्म, आदिवासी क्षेत्रों और सरकारी जमीन पर वक्फ अधिकारों को लेकर अहम तर्क पेश किए गए.

नीट-पीजी काउंसलिंग में सीट ब्लॉकिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत शेड्यूल, शुल्कों की पूर्व घोषणा और सख्त दंड जैसे दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अजमेर शरीफ दरगाह के सीएजी ऑडिट पर फिलहाल रोक लगाई है. अदालत ने कहा कि सीएजी अधिनियम की धारा 20 की आवश्यक शर्तें पूरी नहीं हुई हैं, जिससे पहले राष्ट्रपति की मंजूरी और आपत्ति का अवसर अनिवार्य है.

दिल्ली हाईकोर्ट 14 जुलाई को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करेगा. कोर्ट पहले यह तय करेगा कि याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका के तहत गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र दीक्षित को 9 साल लंबी हिरासत और मुकदमे में देरी के आधार पर जमानत दी. अदालत ने कहा कि त्वरित सुनवाई का अधिकार संविधान का मूल अधिकार है.

तमिलनाडु के TASMAC मुख्यालय पर ईडी की छापेमारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया और जांच पर अंतरिम रोक लगाई. कोर्ट ने कहा, ईडी संघीय ढांचे की सीमाएं पार कर रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पति-पत्नी के बीच सहमति से हुए यौन कृत्य को आईपीसी की धारा 377 के तहत अपराध नहीं माना जा सकता. कोर्ट ने सत्र अदालत द्वारा पति पर आरोप तय करने के आदेश को रद्द किया.