सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने हाईकोर्ट का किया रुख, फोन को लेकर की ये खास अपील
हिज्ब-उल-मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने टेलीफोन सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय की है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सराय काले खां में तहबाजारी हटाने पर रोक से किया इनकार, कहा- RRTS जनहित परियोजना है
दिल्ली हाईकोर्ट ने आरआरटीएस परियोजना के तहत सराय काले खां में तहबाजारी हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि यह एक जनहित बुनियादी ढांचा परियोजना है और अस्थायी ढांचे विकास में बाधा नहीं बन सकते.
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या मामले में 6 आरोपियों को साक्ष्यों की कमी के कारण बरी किया, पढ़ें क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हत्या मामले में छह आरोपियों को साक्ष्यों की कमी के कारण बरी कर दिया. ज्यादातर गवाह अपने बयानों से मुकर गए, जिससे आरोपियों पर दोष सिद्ध नहीं हो पाया.
छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने 3 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने छह साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी को तीन साल की कठोर सजा सुनाई. कोर्ट ने समाज में सख्त संदेश देने की जरूरत पर जोर दिया और पीड़िता को तीन लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया.
MCOCA Case: AAP के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर 15 मई को होगी सुनवाई
MCOCA Case: मकोका के तहत गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 15 मई को सुनवाई करेगा. चार्जशीट दाखिल होने के बाद हाई कोर्ट से याचिका वापस ली गई थी.
26/11 मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 6 जून तक न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजा गया
26/11 मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट ने 6 जून तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा. NIA ने पूछताछ पूरी की, हैंडराइटिंग नमूने लिए. परिवार से फोन बातचीत की अर्जी खारिज.
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: महिला सैन्य अधिकारियों को सेवा से न हटाएं, मनोबल बनाए रखें
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, शॉर्ट सर्विस कमीशन की महिला सैन्य अधिकारियों को सेवा से मुक्त न करें. उनकी याचिकाओं पर अगस्त में सुनवाई होगी. कोर्ट बोला, उनका मनोबल न गिराएं.
दिल्ली हाई कोर्ट से बाबा रामदेव को राहत, हमदर्द रूह आफजा केस बंद
दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव के खिलाफ हमदर्द द्वारा दायर मुकदमा बंद कर दिया है. कोर्ट रामदेव के हलफनामे और भविष्य में गलती न दोहराने के आश्वासन से संतुष्ट हुआ.
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: गुंटूर झुग्गी हटाने पर डिप्टी कलेक्टर डिमोट, 1 लाख जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने गुंटूर में झुग्गी हटाने के लिए डिप्टी कलेक्टर को तहसीलदार पद पर डिमोट किया, 1 लाख जुर्माना लगाया. कोर्ट बोला, कानून से कोई ऊपर नहीं.
मानहानि मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने शशि थरूर को 'शिवलिंग पर बिच्छू' टिप्पणी मामले में राहत दी है, जिससे उनके खिलाफ मानहानि की कार्यवाही चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है.





