Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट पीएमएलए की वैधता को चुनौती देने वाली पुनर्विचार याचिकाओं पर 6 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने 2022 में ईडी को गिरफ्तारी, तलाशी और संपत्ति कुर्क करने जैसी शक्तियां वैध ठहराई थीं. याचिकाकर्ताओं ने ईडी की कार्यप्रणाली और ECIR की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सरकारी अधिकारियों का निजी संपत्ति पर लंबे समय तक अवैध कब्जा असंवैधानिक है. कोर्ट ने सरकारी कार्रवाई को अनुच्छेद 300 ए का उल्लंघन बताया और मुआवजे का आदेश दिया.

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत शर्तों में ढील देने की याचिका दायर की है. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मिशेल ने पांच लाख रुपये की जमानत राशि और पासपोर्ट जमा करने की शर्त हटाने की मांग की है.

दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा को राहत मिली है। राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सत्र न्यायालय के फैसले को बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई 26 मई को तय की है. कोर्ट ने आगे की जांच का आदेश भी दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने संगीतकार एआर रहमान और फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 के निर्माताओं को डागर बंधुओं से जुड़े कॉपीराइट विवाद में दो करोड़ रुपये कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 23 मई को होगी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने CRPF सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) पद के लिए आवेदन में कार्य अनुभव का विवरण न देने वाले उम्मीदवार की याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि आवेदन के साथ सभी दस्तावेज़ देना अनिवार्य था.

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस विकास महाजन की बेंच ने टीसी को लेकर स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सबसे अहम बात यह है कि बच्चे की पढ़ाई और भविष्य किसी भी तरह से प्रभावित न हो.

दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित नकदी मिलने के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा से 9 मई तक जवाब मांगा है.

जामिया नगर में पुलिस पर हमले और आरोपी को भगाने के मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया.

दिल्ली हाई कोर्ट को केंद्र सरकार ने बताया कि इंडोनेशिया में मौत की सजा पाए तीन भारतीयों को वाणिज्य दूतावास के जरिए कानूनी सहायता, काउंसलर पहुंच और अपील दायर करने में मदद दी गई है.