Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार कैदियों की दयापूर्ण रिहाई की मांग को लेकर नालसा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें 25,982 कैदियों की रिहाई की रिपोर्ट भी शामिल है.

तमिलनाडु के कन्नगी-मुरुगेशन ऑनर किलिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखते हुए दोषियों को राहत देने से इनकार किया. पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, कहा - बच्चों के सामने अश्लील सामग्री का प्रभाव चिंताजनक है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने PFI नेता ओएमए सलाम को तीन दिन के लिए केरल जाने की अनुमति दी, यात्रा का खर्च खुद उठाने का आदेश दिया, और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की शर्त रखी.

OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट रोकने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 अप्रैल को सुनवाई करेगा. याचिका में बच्चों और युवाओं पर पड़ते बुरे असर का ज़िक्र किया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पाकिस्तान की नागरिक शीना नाज की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के चलते वीजा सेवाओं के निलंबन पर कोई न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया.

जस्टिस सचिन दत्ता ने सरकार की उस दलील को खारिज कर दिया कि आयोग में जून व दिसंबर में आम अदालतों की तरह छुट्टियां देने से लंबित मामलों की संख्या बढ़ेगी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि दहेज हत्या जैसा अपराध घरेलू जीवन में गरिमा और न्याय की नींव पर प्रहार करता है. लेकिन इस तरह के मामलों में जमानत देने पर कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं है.

सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने क्षेत्राधिकार की आपत्ति खारिज की. कोर्ट ने कहा कि उसे शिकायत पर सुनवाई का अधिकार है, अगली सुनवाई 8 मई को होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एआर रहमान को झटका देते हुए 'वीरा राजा वीरा' गाने में कॉपीराइट उल्लंघन का दोषी माना, डागर बंधुओं को क्रेडिट देने और 2 लाख हर्जाना चुकाने का आदेश दिया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital