Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कथित आरोपी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य वीसी के जरिये कोर्ट में हुए पेश

दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोपी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के कविता समेत अन्य की कोर्ट में पेशी हुई. ईडी की चार्जशीट में केजरीवाल को नामजद किया गया है.

Delhi liquor policy scam
Edited by Akansha

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कथित आरोपी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के कविता, विजय नायर सहित अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट 16 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बनाया गया था आरोपी

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिगविनय सिंह की अदालत मामले में सुनवाई कर रही है. 17 मई को ईडी ने सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया था. यह घोटाला दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार एवं मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है. हालांकि इस नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था.

मामले में अब तक 18 लोगों को किया गया गिरफ्तार

ईडी ने कविता को 15 मार्च को बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. बता दें कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता, विजय नायर, समीर महेंद्रू सहित सभी को मामले में जमानत मिल चुकी है.

आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में नई शराब नीति की थी लागू

बता दें कि 7 नवंबर 2021 को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में नई शराब नीति लागू की थी. इस नीति के तहत दिल्ली में एक्साइज विभाग के 32 जोन बनाए गए. प्रत्येक जोन में 27 दुकानें खोलने की योजना थी. इस नीति के मुताबिक दिल्ली में कुल 849 दुकानें खुलनी थीं.

दिल्ली में शराब की 60 फीसदी दुकानें थी सरकारी

दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति में शराब की सभी दुकानें का निजीकरण कर दिया गया था. इसके पहले दिल्ली में शराब की 60 फीसदी दुकानें सरकारी थी. इसके पीछे आम आदमी पार्टी सरकार ने तर्क दिया था कि इससे 3500 करोड़ रुपये का राजस्व में इजाफा होगा.

-भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital