दिल्ली हाईकोर्ट ने एसबीआई की याचिका खारिज की, सीएमएम की प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की याचिका खारिज करते हुए मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) द्वारा की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने से इनकार किया.
ED रिमांड खत्म होने के बाद M.K. Faizi को पटियाला हाउस कोर्ट में भेजा गया, 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के प्रेसिडेंट एम. के फैजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
सुप्रीम कोर्ट और देश के अलग-अलग हाईकोर्ट्स ने घरेलू हिंसा कानून के दुरुपयोग पर जताई चिंता, जानें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट्स ने घरेलू हिंसा और IPC धारा 498A के दुरुपयोग पर चिंता जताई है. कोर्ट ने राज्यों को कानून के सही क्रियान्वयन का निर्देश दिया और झूठे मामलों पर सख्ती से निपटने की जरूरत बताई.
सैनिक फार्म कॉलोनी नियमितीकरण पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से समाधान निकालने को कहा
दिल्ली हाई कोर्ट ने सैनिक फार्म कॉलोनी के नियमितीकरण के मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार को नीतिगत फैसला लेने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने दोनों पक्षों से बैठक कर समाधान निकालने को कहा, क्योंकि मामला लंबे समय से लंबित है.
दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, श्याम मीरा सिंह का ईशा फाउंडेशन पर वीडियो हटाने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल, एक्स और मेटा को पत्रकार श्याम मीरा सिंह के ईशा फाउंडेशन व सद्गुरु पर हालिया वीडियो को हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने इस वीडियो को आगे साझा करने और अपलोड करने पर भी प्रतिबंध लगाया है.
रोहिणी कोर्ट ने 10 वर्षीय बालक की हत्या व कुकर्म मामले में दोषी को सुनाई उम्रकैद
रोहिणी कोर्ट ने 2018 में 10 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म और हत्या के दोषी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने कहा कि दोषी में सुधार की संभावना है, इसलिए उसे मौत की सजा देना उचित नहीं होगा.
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका पर 22 मार्च को होगी सुनवाई
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने स्वराज के एक टीवी इंटरव्यू में दिए गए बयान को अपनी छवि धूमिल करने वाला बताया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद तारिक रहमान के खिलाफ दर्ज FIR रद्द की, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने मोहम्मद तारिक रहमान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी, जिनके बैग से 2021 में IGI हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस मिला था. अदालत ने इसे अनजाने में हुई चूक मानते हुए उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया.
Terror Funding Case में आरोपी कारोबारी नवल किशोर कपूर की याचिका खारिज: दिल्ली हाई कोर्ट
Terror funding case: दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में आरोपी कारोबारी नवल किशोर कपूर की याचिका खारिज कर दी. इस मामले में यासीन मलिक उम्रकैद की सजा काट रहा है.
AgustaWestland Case: क्रिश्चियन मिशेल के आचरण पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल से मांगी रिपोर्ट
AgustaWestland Case: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के जेल में बिताए 6 साल के आचरण पर तिहाड़ जेल के डीजी से रिपोर्ट तलब की है. कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को करेगा.







