Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ मकोका मामले में कोर्ट ने चार्जशीट पर फैसला सुरक्षित रखा है, जो 24 फरवरी को सुनाया जाएगा. साथ ही पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 24 फरवरी तक कर दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालतों को निर्देश दिया है कि वे जांच अधिकारियों की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाली तीखी और अपमानजनक टिप्पणियों से बचें.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच चल रहे गैस विवाद में सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिसमें 2018 के सिंगापुर मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले को रद्द कर दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट 21 अप्रैल से राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और अन्य संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.

बिटकॉइन पोंजी क्रिप्टो स्कीम घोटाला मामले में अहमदाबाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1646 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी को जब्त किया है. इस मामले की जांच अमेरिकी जांच एजेंसी सहित 40 देशों की एजेंसियां भी जांच कर रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के मामले में तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाई है, जिसमें बोर्ड ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील की थी जिसमें ईशा फाउंडेशन को जारी कारण बताओ नोटिस को खारिज कर दिया गया था.

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक के लिए रोक लगा दी है. कोर्ट ने अमानतुल्लाह को पुलिस जांच में शामिल होने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु में 2020 के दंगों के मामले में एनआईए की जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और शब्बर खान की जमानत याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन महीने में स्पेशल कोर्ट गठन का आदेश दिया.

दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है, जिसमें स्वराज के बयान को उनकी छवि को खराब करने वाला बताया गया. राऊज एवेन्यू कोर्ट 20 फरवरी को इस मामले पर निर्णय करेगा. दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है, जिसमें स्वराज के बयान को उनकी छवि को खराब करने वाला बताया गया। राऊज एवेन्यू कोर्ट 20 फरवरी को इस मामले पर निर्णय करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने तेलगु अभिनेता मोहन बाबू को पत्रकार पर हमले के मामले में अग्रिम जमानत दी. मोहन बाबू ने कोर्ट में मुआवजा देने की बात कही और हमले को जानबूझकर नहीं किया बताया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital