Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल खुराना की नियुक्ति को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह नियुक्ति कानूनी मानकों के अनुसार नहीं थी और खुराना को एक सप्ताह के भीतर पद छोड़ने का आदेश दिया है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दो सिखों की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है. सजा पर बहस 18 फरवरी को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की विदेश यात्रा की याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने ट्रायल को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि जमानत मिलने के बाद उनके लौटने की संभावना नहीं दिखती.

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों को एमसीडी स्कूलों और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की याचिका पर 10 दिन बाद सुनवाई करेगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को रोहिंग्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र करने का समय दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नगर निगम और स्थानीय निकायों को राजधानी की यातायात प्रबंधन योजनाओं के कार्यान्वयन में पूरा सहयोग दें. कोर्ट ने एमसीडी और एनडीएमसी की रिपोर्ट पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा और अगली सुनवाई 30 अप्रैल को तय की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एमसीडी, डीडीए और एनडीएमसी को सार्वजनिक शौचालयों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए एक साझा ऐप विकसित करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने एमसीडी से उसके मौजूदा ऐप का प्रचार करने को भी कहा है.

दिल्ली हाईकोर्ट में पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े आरटीआई मामले की सुनवाई हुई. डीयू के वकील तुषार मेहता ने दलील दी कि जिज्ञासा के आधार पर किसी की निजी जानकारी नहीं मांगी जा सकती.

तीस हजारी कोर्ट ने सात महिलाओं और एक बार प्रबंधक को बरी कर दिया, जिन पर अश्लील नृत्य और लोगों को परेशान करने का आरोप था. अदालत ने कहा कि नृत्य से किसी अन्य व्यक्ति को परेशानी नहीं हुई थी.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 2435 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई को फटकार लगाई है, कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने एटीएम में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है, कोर्ट ने इस आदेश को अव्यवहारिक बताया है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital