70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट जाने की सलाह दी, जहां 14 फरवरी को इस पर सुनवाई होगी.
पश्चिम बंगाल मवेशी तस्करी मामला में ED की बड़ी कार्रवाई, अटैच किया 25.86 करोड़ की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अनुब्रत मंडल और उनके परिवार सहित कई लोगों की 25.86 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं. ईडी ने अब तक इस मामले में कुल 51.13 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं.
विधेयकों को मंजूरी में देरी को लेकर दायर तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें राज्यपाल आरएन रवि द्वारा विधेयकों को मंजूरी में देरी का मुद्दा उठाया गया है.
जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस: राशिद इंजीनियर की पैरोल कस्टडी पर हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की पैरोल कस्टडी की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा। कोर्ट 11 फरवरी को अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2024 की राउंड 3 काउंसलिंग दोबारा कराने की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी 2024 के अखिल भारतीय कोटा (AIQ) राउंड 3 की काउंसलिंग नए सिरे से कराने की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ मध्य प्रदेश की समस्या है और इस पर हस्तक्षेप करने से अन्य राज्यों से भी कई याचिकाएं आ जाएंगी.
लैंड फॉर जॉब से संबंधित सीबीआई से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई
लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा, जिसमें सीबीआई की ओर से दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाएगा. इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं.
संभल में बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दायर अवमानना याचिका की खारिज, जानें क्या कुछ कहा
उत्तर प्रदेश के संभल में बिना नोटिस दिए बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी.
महिला शोषण केस: सुप्रीम कोर्ट ने हेमा कमेटी के गवाहों के बयानों पर FIR दर्ज करने के आदेश में दखल से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने केरला हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया, जिसमें हेमा कमेटी के समक्ष दर्ज गवाहों के बयानों को FIR के रूप में मानकर जांच का निर्देश दिया गया था. हाई कोर्ट ने रिपोर्ट के आधार पर कहा था कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन शोषण और उत्पीड़न से जुड़े कई मामले सामने आए हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मेजर मनीष भटनागर की कारगिल युद्ध की समीक्षा की मांग वाली याचिका खारिज की, पढ़ें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मेजर मनीष भटनागर की जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध से पहले और उसके दौरान की घटनाओं की समीक्षा की मांग की थी.
1984 सिख विरोधी दंगे के दौरान सरस्वती विहार के मामले में फैसला टला, अब इस तारीख को कोर्ट सुनाएगी फैसला
राउज एवेन्यू कोर्ट 12 फरवरी को 1984 सिख विरोधी दंगों के सरस्वती विहार मामले में फैसला सुनाएगा. इस केस में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी.







