Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

प्रवर्तन निदेशालय ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की 75 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है, जिसमें ठाणे के नियोपोलिस टॉवर में एक फ्लैट शामिल है. यह कार्रवाई कथित तौर पर जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के सिलसिले में की गई है.

मकोका मामले में गिरफ्तार आप विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 4 जनवरी को सुनवाई करेगा. दिल्ली पुलिस ने बालियान को 4 दिसंबर को मकोका के तहत गिरफ्तार किया था और उन्हें 9 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने पूजा खेडकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी की है, साथ ही उन पर अवैध रूप से ओबीसी और दिव्यांगता कोटा का गलत तरीके से फायदा उठाने का आरोप लगाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले को लक्ष्मी पूरी की याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश दिया है. गोखले पर आरोप था कि उन्होंने झूठे आरोप लगाए थे कि लक्ष्मी पूरी ने स्विट्जरलैंड में काले धन से संपत्ति खरीदी है.

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 24 दिसंबर को सुनवाई करेगा. याचिका में मुख्यमंत्री आतिशी से सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा स्पीकर के पास भेजने का निर्देश देने की मांग की गई है.

इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित उनके परिवार के पांच सदस्य आरोपी है. इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल है.

न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रोफेसर की यह टिप्पणी समाज के सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली थी और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा को पार करती है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने बार एसोसिएशन चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव जल्द कराने को लेकर 10 जनवरी या उससे पहले सभी कदम उठा लें. इसके साथ ही जांच प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव आयोग के गठन का निर्देश दिया.

याचिकाकर्ता नीरज शर्मा ने सीआईसी के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसने केंद्र सरकार को जन्मभूमि ट्रस्ट के बारे में जानकारी देने का निर्देश देने से इनकर कर दिया था.

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल ने कहा है कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के सक्षम ऑथोरिटी से आवश्यक मंजूरी ईडी की ओर से नही ली गई है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital