Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

ईडी ने हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला-ई रेस में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मामले में बीआरएस नेता केटी रामाराव, पूर्व आईएएस अरविंद कुमार और बीएलएन रेड्डी को समन जारी किया है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबी सहयोगियों के 7 ठिकानों पर छापेमारी की.

ईडी की टीम संजीव हंस के करीबी व पुल निर्माण विभाग के पूर्व जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार के आवास और होटलों सहित 3 जगहों पर छापेमारी कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता देने के आदेश का पालन न करने पर चिंता जताई. कोर्ट ने पंजाब सरकार को सख्त निर्देश दिए कि डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए.

अदालत ने पंजाब सरकार से 28 दिसंबर तक अमल रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है और डल्लेवाल की चिकित्सा स्थिति की सच्चाई को स्पष्ट करने के लिए सरकारी डॉक्टरों से टेस्ट कराने की अपील की है.

Jim Corbett Tiger Reserve: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटाई मामले में ईडी ने तुषित रावत से पूछताछ की. पहले ही हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी से पूछताछ हो चुकी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनील मान को, जो कि अगस्त 2015 के जेल वैन दोहरे हत्याकांड का आरोपी है, नौ साल से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद मेडिकल कारणों से दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी.

सत्र अदालत ने गवाहों के मुकरने और वैज्ञानिक साक्ष्य की कमी के कारण तीन आरोपियों को फिरौती के लिए अपहरण के मामले में बरी कर दिया. आरोपियों की पहचान स्थापित नहीं हो सकी, जिससे संदेह का लाभ देते हुए उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया.

वन विभाग घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी समन के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा ईडी दफ्तर पहुच गई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक परित्यक्ता महिला के बच्चे को जाति प्रमाण पत्र दिलाने में मदद की. महिला को 15 साल पहले उसके पति ने बिना तलाक के छोड़ दिया था.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital