Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ACL और उसके निदेशकों को धन शोधन के मामले में आरोपमुक्त करते हुए कहा कि अनुचित लाभ की आशंका या आय अर्जित करने का प्रयास धन शोधन की परिभाषा में नहीं आता. न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों को केवल अनुमान बताया.

महिला ने याचिका में दावा किया कि उसके पति के परिवार ने उसे प्रताड़ित किया और उसने वैवाहिक घर छोड़ दिया, लेकिन जब वह अक्टूबर में अपनी बेटी से मिलने लौटी तो उसे उससे मिलने नहीं दिया गया.

याचिकाकर्ता ने संघ की उत्तर कुंजी में पांच प्रश्नों के उत्तरों को गलत बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी और सही उत्तरों की घोषणा की मांग की. एकल पीठ ने दो प्रश्नों पर फैसला दिया था, लेकिन याचिकाकर्ता ने सभी पांच प्रश्नों पर सुनवाई की अपील की है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मुखर्जी नगर की सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट को तोड़कर उसका फिर से निर्माण करने के निर्णय को बरकरार रखा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को दुष्कर्म, एसिड अटैक और यौन हिंसा के पीड़ितों को तत्काल और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करानी होगी.

उपभोक्ता वस्तुओं की दिग्गज कंपनी डाबर की ओर से दायर पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा चुनाव आयोग के नियमों में किए गए बदलाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें चुनावी प्रक्रिया की अखंडता और पारदर्शिता को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है.

साकेत कोर्ट ने समाजसेवी उदय महोलकर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को ALT बालाजी पर अश्लील सामग्री प्रसारण के आरोपों पर जवाब देने का नोटिस जारी किया. याचिका में बालाजी एएलटी और एकता कपूर समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है.

ताहिर हुसैन ने आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में जमानत की मांग की है, जिसमें उन पर दिल्ली दंगा की साजिश रचने और दंगे भड़काने के आरोप हैं.

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायधीश जी नरेंद्र को नैनीताल हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद कानून मंत्रालय ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital