पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाने के मामले में ED जांच कर रही है. 'गीत लिखने की फीस' वाले तर्क पर ईडी को शक है.
‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी.
TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय
महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दो हफ्ते बाद सुनवाई करेगा. केंद्र ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा.
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों को अनफ्रीज करने की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट को मामले की त्वरित सुनवाई का निर्देश दिया है.
विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की है. 6 अक्टूबर को 7 जजों की बेंच सुनवाई करेगी.
यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक समेत 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. हवाला के जरिए फंडिंग का आरोप है.
राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के खिलाफ दायर याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है. ट्रस्ट को भंग करने की मांग की गई है.
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर रोक लगा दी है और गुजरात सरकार से जवाब मांगा है.
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई
राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ा दी है. सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया.
IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL पर रेल मंत्रालय और IRCTC से जवाब मांगा है. याचिका में बॉट्स, ऑटोमेटेड बुकिंग और कोटा आवंटन समेत कई मुद्दे उठाए गए हैं.





