Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

कर्नाटक कैडर की आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंदूरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी कुशल सिंह को अंतरिम राहत देते हुए इंस्टाग्राम से कथित मानहानिकारक पोस्ट हटाने का आदेश दिया. अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.

Delhi High Court: दिल्ली HC ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा का आदेश दिया है. कोर्ट ने AI, डीपफेक और फेस-स्वैप तकनीक के जरिए उनकी तस्वीर या आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर अंतरिम रोक लगाई.

Tree Felling Order: ग्रेटर कैलाश-2 में दो हरे-भरे पेड़ों की कटाई की अनुमति देना दिल्ली सरकार के दो पूर्व वन अधिकारियों को भारी पड़ गया. दिल्ली हाई कोर्ट ने नियमों की अनदेखी पर दोनों को अवमानना का दोषी ठहराया है.

Deportation Rules: बिना राष्ट्रीयता सत्यापन के अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट नहीं किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में केंद्र सरकार ने डिटेंशन सेंटर और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट की है.

सीजेआई सूर्यकांत ने कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस 2026 का उद्घाटन करते हुए कहा कि कानून का शासन और शांति एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं.

Shraddha Walkar Murder Case: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के ट्रायल को तेजी से पूरा करने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अदालत ने कहा कि ट्रायल कोर्ट पहले से ही मामले की दैनिक (डे-टू-डे) सुनवाई कर रही है.

Karkardooma Court: 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की फांसी की मांग को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला 'जघन्यतम' श्रेणी में नहीं आता है.

Supreme Court : 2024 हल्द्वानी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अब्दुल मलिक की जमानत के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की याचिका खारिज कर दी है. शीर्ष अदालत ने टिप्पणी की कि केवल थाने में आगजनी से UAPA लागू नहीं होता.

सुप्रीम कोर्ट ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए या घायल हुए भारतीयों के परिवारों की सहायता के लिए विदेश मंत्रालय को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital