क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में टली सुनवाई; अब 9 जुलाई को कोर्ट में होगी जिरह
दिल्ली हाई कोर्ट भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में 9 जुलाई को सुनवाई करेगा. याचिका में आरोप है कि खिलाड़ी की अपने मैनेजर के साथ खींची गई तस्वीर को AI टूल्स की मदद से भ्रामक और आपत्तिजनक बनाया गया है.
‘राजनीतिक लड़ाई बाहर लड़ें, कोर्ट को अखाड़ा न बनाएं’; करूर हादसे पर आरएस भारती पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने करूर भगदड़ मामले में डीएमके (DMK) की याचिका को खारिज कर दिया है. जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई बाहर लड़ें, अदालत को मंच न बनाएं.
NIA ने दाखिल की 1597 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
पहलगाम आतंकी हमले के मामले में NIA ने जम्मू की अदालत में 1597 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें लश्कर प्रमुख हाफिज सईद को आरोपी बनाया गया है. हाफिज सईद पर पाकिस्तान से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और साजिश रचने का आरोप है.
पर्सनालिटी राइट्स में मामले में X की याचिका पर एक्टर विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय के पर्सनालिटी राइट्स मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' की याचिका पर सुनवाई करते हुए अभिनेता को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने 'X' द्वारा फ्री स्पीच के उल्लंघन के दावे पर विवेक ओबेरॉय से 7 दिनों में जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी.
‘दूसरों के मनोरंजन का जरिया न बने पारिवारिक विवाद…’ दिल्ली हाई कोर्ट में संजय कपूर संपत्ति मामले पर बड़ी अपडेट
Sanjay Kapoor Property Dispute: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर संपत्ति विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट को बताया गया है कि पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की मध्यस्थता अंतिम चरण में है और अगस्त तक समाधान की उम्मीद है. रानी कपूर द्वारा फैमिली ट्रस्ट के गठन को धोखाधड़ी बताने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था.
गूगल का दिल्ली हाई कोर्ट में बड़ा बयान: यूट्यूब पर कोर्ट की अनाधिकृत रिकॉर्डिंग खुद रोकना नामुमकिन, सिर्फ लिंक मिलने पर ही हटा सकते हैं वीडियो
Contempt of Court Case: दिल्ली हाई कोर्ट में गूगल ने हलफनामा देकर कहा है कि यूट्यूब पर कोर्ट की अनाधिकृत रिकॉर्डिंग को खुद ट्रैक करना या रोकना तकनीकी रूप से असंभव है. गूगल केवल यूआरएल मिलने पर ही ऐसे वीडियो हटा सकता है. यह मामला अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही से जुड़ा है.
विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका या राहत? WFI के कारण बताओ नोटिस पर 2 हफ्ते में देना होगा जवाब
Delhi High Court: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कारण बताओ नोटिस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को 2 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है, साथ ही महासंघ को हिदायत दी है कि कोई भी फैसला लेने से पहले विनेश को व्यक्तिगत रूप से अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाए.
धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर हो सख्त एक्शन, पर सीधे SC आना सही नहीं; जानें पैगंबर विवाद पर अदालत ने क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी से जुड़ी एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि हर मामले को सीधे सर्वोच्च अदालत में लाने की आदत ठीक नहीं है. कोर्ट ने कहा कि देश की कानूनी प्रक्रिया के तहत सबसे पहले पुलिस और निचली अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए
रवि किशन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का लिखित आदेश: गूगल, मेटा और एक्स को कोर्ट का सख्त फरमान
दिल्ली हाई कोर्ट ने भाजपा सांसद रवि किशन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में लिखित आदेश जारी करते हुए गूगल, मेटा और एक्स को 72 घंटे के भीतर उनके खिलाफ मौजूद अश्लील और अपमानजनक कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है.
लाल किला कार बम ब्लास्ट: 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ी
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 10 नवंबर 2025 को हुए लाल किला कार बम विस्फोट मामले के आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ा दी है. 13 जुलाई को एनआईए (NIA) द्वारा पेश की गई मृतकों के अंगों की फॉरेंसिक रिपोर्ट और 7500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर अगली सुनवाई होगी..





