Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक मनोज गौड़ की नियमित जमानत 2 फरवरी को होगी सुनवाई

मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी मनोज गौड़ की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. पटियाला हाउस कोर्ट अब 2 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगा, जबकि अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है.

Delhi High Court

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक मनोज गौड़ की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. पटियाला हाउस कोर्ट 2 फरवरी को नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. मनोज गौड़ मां की गंभीर बीमारी के चलते 14 दिन के लिए अंतरिम जमानत पर हैं. वही गौड़ को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ दायर ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने मनोज गौड़ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

मनोज गौड़ की आखरी जमानत

कोर्ट 6 फरवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. निचली अदालत ने मनोज गौड़ को पांच-पांच लाख रुपए के दो निजी मुचलकों पर अंतरिम जमानत दे दिया था. मनोज गौड़ की माँ की तबियत खराब है. जिसके लिए गौड़ को यह अंतरिम जमानत मिली है.

ED ने जमानत का किया विरोध

निचली अदालत में सुनवाई के दौरान गौड़ की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट को बताया था कि उनकी मां उम्रदराज हैं और उन्हें डायलिसिस की जरूरत है. साथ ही वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं. मनोज गौड़ मां की देखरेख करना चाहते हैं. जिसका ईडी की ओर से पेश वकील ने इसका विरोध किया. ईडी के वकील ने कहा कि उनकी देखभाल के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी है.

यह भी पढ़े: Budget 2026: कभी सोचा है बजट के लिए सरकार के पास पैसा आता कहां से है? जानें इसका पूरा गणित

मेडिकल हिस्ट्री का किया विरोध

दायर याचिका में इस बात पर जोर दिया गया था कि गौड़ 61 साल के है और उनका 30 साल का मेडिकल इतिहास है. इसमें कहा गया है कि गौड़ की हिरासत, आठ साल पुराने ईडी मामले, दस्तावेजी आरोपों, व्यक्तिगत लाभ की अनुपस्थिति, कंपनियों पर नियंत्रण के वैधानिक विनिवेश, और गंभीर मेडिकल बीमारियों को देखते हुए, बहुत ज्यादा अनुपातहीन है और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है.

फंड का गलत इस्तेमाल किया गया

ईडी का दावा है कि कंपनी और उससे जुड़ी फर्मों ने करीब 13000 करोड़ रुपए के फंड का गलत इस्तेमाल किया. ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के इस केस की जांच शुरू की थी. मई 2025 में ईडी ने दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई समेत करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. मनोज गौड़ को 13 नवंबर 2025 को वर्ष 2018 के एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस
Edited by: Shubhra Rai (Intern)


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital