Bharat Express DD Free Dish

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसों मामले में परिवहन मंत्रालय और NHAI से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसे मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर चिंता जताई हैं. जस्टिस जे. के महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई से रिपोर्ट तलब किया हैं.

Edited by Vaibhav Gupta

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसे मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर चिंता जताई हैं. जस्टिस जे. के महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई से रिपोर्ट तलब किया हैं. इसके अलावे कोर्ट ने गृह मंत्रालय, तेलंगाना और राजस्थान सरकार से भी जवाब मांगा है.

हादसों की वजह सड़क का खराब होना

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सड़क में गड्ढे और खराब मेंटनेंस हादसों की एक वजह हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हादसों की वजह ज्यादातर सड़क का खराब होना होता है और इसकी वजह से वाहन अपना नियंत्रण खो देते हैं या फिर गड्ढों से बचने के चक्कर में दूसरे वाहनों से भिड़ जाते हैं. कोर्ट ने कहा कि हम इन दो राज्यों के एक्सप्रेसवे के हालात पर गौर करने के बाद इस मसले पर पूरे देश के स्तर पर गौर किया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं हैं. हालांकि टोल वसूला जा रहा हैं.

आम जनता ने ऐसे क्षेत्रों में ढाबे खोल लिए हैं जहां ढाबे खोलने की जगह उपलब्ध नही है. परिणामस्वरूप वाहन वहीं आकर खड़े हो जाते हैं. अन्य वाहन सड़क पर खड़े वाहनों को.देख नहीं पाते और ऐसे वाहनों से टकरा जाते है. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा हैं कि मेंटेनेंस के दौरान कॉन्ट्रेक्टर द्वारा कौन-कौन से नियमों का पालन किया गया और क्या मानक पूरे किए गए या नहीं.

हादसे में 15 लोगों की मौत

कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि हाइवे पर एझ तरह की अनियमितता से जान जा रही हैं और इसे तुरंत नियंत्रित करना जरूरी है. जोधपुर जिले के फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. राजस्थान में साल 2025 में अब तक 9 हजार 711 मौतें हो चुकी है. जयपुर, फलोदी, अलवर और जैसलमेर में हुए भीषण हादसों ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है, प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं.

वहीं जस्टिस जे के महेश्वरी ने तेलंगाना में हुए सड़क हादसे के मामले में कहा कि स्थिति यह है कि ढाबे सड़क के किनारे स्थित हैं, जो इसके लिए अधिसूचित नहीं हैं. लोग अपने ट्रक रोककर ढाबों पर जाते हैं और तेज गति से आ रहे अन्य वाहन उनसे टकरा जाते हैं. हमें यह समझना होगा कि इसे कैसे नियंत्रित किया जाए. तेलंगाना के रंगारेड्डी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढें: पश्चिम बंगाल एसआईआर के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 नवंबर को करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read