कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
Monsoon:इन दिनों भारी बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ जैसी समस्या उतपन्न होने लगी है जिसकी वजह से लोगों की सेहत पर काफी प्रभाव पड़ रहा है. चिलचिलाती गर्मी के बीच मानसून आता तो हैं लेकिन ये मौसम सेहत के लिए काफी सारे रिस्क लेकर आता है. इस दौरान डायरिया जैसी बीमारियां एक साथ हमला बोल देती है. खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड से प्यार की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं, लोग भले ही वर्कआउट को भी अपना दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं लेकिन अभी भी लोगों में डाइट को लेकर जागरुकता बेहद कम है. ज्यादातर लोगों को घर का खाना पसंद नहीं आ रहा और वह जंक फूड पर निर्भर हैं. इसके चलते वजन बढ़ना, डायबिटीज और दिल की बीमारियों समेत तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्यांए हो रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डाइट में मिलेट्स शामिल करके इन तमाम बिमारियों से बचा जा सकता है. तो चलिए जानते है क्या है मिलेट्स से होने वाले फायदें.
बारिश के मौसम में मिलेट्स हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है. इस मौसम में वायरल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है. इस सीजन के दौरान लोगों को जुकाम, खांसी और बुखार जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इस मौसम में लोगों की इम्यूनिटी भी वीक होती है. बारिश के मौसम की वजह से लोगों में चटपटा खाने की इच्छा होती है, जिसके चलते पेट खराब होने की संभावना रहती है. वैज्ञानिको के अनुसार, इस मौसम में मिलेट्स से बना भोजन लेना चाहिए. ये हल्का होने के साथ-साथ आसानी से पच जाता है. आप इसे अपनी डाइट में ज्वार और बाजरे की रोटी को शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:Government Scheme: सरकार इन महिलाओं को दे रही है 6000 रुपये, योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन
अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए मिलेट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता हैं. इसे नियमित भोजन में शामिल करना अच्छा होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है. मिलेट्स को खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है. इसके अलावा मिलेट्स में एंटी एजिंग के गुण भी पाए जाते है जो स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते है.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…