होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Vande Bharat Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर आ रही वंदे भारत ट्रे्न बड़े हादसे का शिकार हो गई है. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के कोच नंबर सी-14 में आग लगी. आग की सूचना पाकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को बीच में रोककर ही यात्रियों को उतारना पड़ा और फिर आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि भोपाल से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20171) सोमवार की सुबह 5.40 पर भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. इस दौरान ट्रेन के कोच नंबर सी 14 में आग लग गई. वहीं इस कोच में लगभग 36 यात्री सवार थे जिन्हें आनन-फानन में उतारा गया.
इस मामले में यात्रियों का कहना है कि आग कोच के बैटरी के वजह से लगी है. वंदे भारत सोमवार सुबह 5.40 पर भोपाल-हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई. बीना रेलवे स्टेशन से पहले ही कुरवाई केथोरा में ट्रेन के कोच नंबर सी-14 में आग लग गई. आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. तभी ट्रेन को कुरवाई केथोरा स्टेशन पर रोका गया और कोच में सवार सभी 36 यात्रियों को आनन फानन में नीचे उतारा गया. मौके पर बीना से दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से दिल्ली जा रही इस वंदे भारत एक्सप्रेस में वीआईपी लोग यात्रा कर रह थे. इस ट्रेन में पूर्व एमपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह और भोपाल के पूर्व जिलाधिकारी एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद अविनाश लवानिया सहित कई अन्य वीआईपी मौजूद थे. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो जांच के बाद जल्द ही ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा.
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…