Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ 2025

Mukesh Ambani in Kumbh mela: मुकेश अंबानी आज अपने परिवार के साथ कुंभमेले में पहुंचे. उन्होंने गंगाजल से स्नान किया. इस दौरान माघी पूर्णिमा पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा कराई गई.

महाकुंभ 2025 में गंगा सेवा दूत ने गंगा और यमुना नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. लगभग 1500 गंगा सेवा दूतों को सभी सेक्टर्स में बने घाटों पर नियुक्त किया गया है ताकि नदियों की निर्मलता बनी रहे.

समाज कल्याण विभाग ने महाकुंभ क्षेत्र में पहली बार वरिष्ठजनों के लिए 100 बेड की क्षमता वाला आश्रम स्थापित किया है. यहां निःशुल्क भोजन, ठहरने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है.

आने वाले श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर अपने साथ भक्ति के साथ स्वच्छता का भाव भी ले जाएं, इसके लिए प्रयागराज नगर निगम मुख्यमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगा हुआ है.

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद सुगम अनुभव हेतु @UPGovt एवं #UPPolice कृत संकल्पित है.

प्रयागराज महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात योजना बनाई है. इसके अंतर्गत, 11 फरवरी 2025 की सुबह 4:00 बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया है.

भारतीय रेलवे महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है, प्रयागराज क्षेत्र के आठ स्टेशनों से लगभग 330 ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा से देशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की और इस मौके पर महाकुंभ की सांस्कृतिक महिमा को सराहा. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में स्नान किया, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन किए और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके साथ ही, उन्होंने डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र का अवलोकन भी किया, जहां महाकुंभ मेले की जानकारी तकनीकी माध्यमों से दी जा रही है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सांस्कृतिक राजदूत और मल्टीकल्चरल प्रोग्राम के हेड डॉ. आशुतोष मिश्रा अपनी पत्नी श्वेता के साथ भारत आए और संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital