Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ 2025

योगी सरकार एक अनूठी पहल करते हुए महाकुम्भ में 2000 निराश्रित वृद्धजनों को संगम स्नान कराने की व्यवस्था की है.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ से जुड़ी भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है. 7 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गाजीपुर की पुरानी घटना का वीडियो महाकुंभ से जोड़कर फैलाया गया था, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

प्रयागराज जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों, ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा, वीकेंड पर भीड़ को नियंत्रित करने और बोर्ड परीक्षाओं के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं.

महाकुंभ में नॉर्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोलहेम ने इस आयोजन को दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और मानव समागम बताया. उन्होंने कहा कि यह अद्वितीय अनुभव था और यह महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का बेहतरीन उदाहरण है.

महाकुंभ के माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ कल्पवासियों की आध्यात्मिक यात्रा का समापन हुआ. 10 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी तट पर स्नान, दान और गंगा मैया का आशीर्वाद लेकर घर लौटे, जबकि प्रशासन ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए विशेष योजना लागू की.

Mahakumbh traffic Jam: प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है. प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा टालने की सलाह दी है.

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए आए पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में महाकुंभ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की. उन्होंने सीएम योगी के भीड़ प्रबंधन और मॉनिटरिंग की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से सीख लेने की नसीहत दी.

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्नान स्थल पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें. साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता को बढ़ाने का आह्वान किया.

संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं. वहां लोगों को रुकने नहीं दे रहे हैं, ताकि भीड़ न बढ़ पाए. ज्यादातर लोगों को बाकी घाटों पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है.

Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने 1200 अतिरिक्त बसें आरक्षित की हैं, जो हर 10 मिनट में उपलब्ध होंगी. साथ ही, कुंभ क्षेत्र के निकट 750 शटल बसों की व्यवस्था की गई है, जो हर दो मिनट में सेवा देंगी.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital