Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ 2025

महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है. 09 फरवरी तक औसतन 1.44 करोड़ श्रद्धालु प्रतिदिन संगम में स्नान कर रहे हैं. मौनी अमावस्या पर सबसे अधिक 7.64 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, जबकि मकर संक्रांति और 28 जनवरी को भी करोड़ों ने पुण्य स्नान किया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुम्भ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एकदिवसीय दौरे पर महाकुंभ पहुंची हैं. महाकुंभ पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया.

महाकुंभ जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन से जन मानस को सनातन को समझने और इससे जुड़ने का अवसर देते हैं.

महाकुंभ 2025 में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ. उन्होंने आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया. हमला रात में उनके शिविर पर किया गया था.

महाकुंभ में संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को सुलभ राशन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और योगी सरकार ने विशेष योजना चलाई है. 20 मोबाइल वैन के साथ ऑन-कॉल और व्हाट्सएप के जरिए भी सस्ता राशन आश्रमों तक पहुंचाया जा रहा है.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भावनात्मक कहानियां दिल को छू रही हैं. कैलिफोर्निया में रहने वाली बेटियां अपने पिता की संगम स्नान की इच्छा पूरी करने के लिए भारत आईं. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने सराहना की.

महाकुंभ 2025 के दौरान अभिनेत्री जया प्रदा ने अपने बेटे के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और केंद्र व राज्य सरकार की व्यवस्था की सराहना की. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि भक्तों के लिए शानदार व्यवस्था की गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज में आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी. वे त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी, अक्षयवट व बड़े हनुमान के दर्शन करेंगी और डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital